Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में 8 चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी, कार्यक्षेत्र में हेरफेर

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सोमवार को आठ चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। हाईवे मण्डी, धरौली, जफरपुरवा, भूपौली, ताराजीवनपुर, कूड़ा और शिवाला चौकियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक को भी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
नई तैनाती के अनुसार उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह को हाईवे मण्डी चौकी से धरौली चौकी, उपनिरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को धरौली से हाईवे मण्डी चौकी भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह को पुलिस लाइन से जफरपुरवा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

अलीनगर थाना क्षेत्र में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र सिंह को जफरपुरवा से भूपौली, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को भूपौली से ताराजीवनपुर तथा उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह को ताराजीवनपुर से थाना अलीनगर भेजा गया है।
मुगलसराय थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक विजय राज को कूड़ा चौकी से शिवाला तथा उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश को शिवाला चौकी से कूड़ा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने नवीन कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा की गई है। स्थानांतरण के बाद अब नए चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसिंग की कमान संभालेंगे।