संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव रौशन ने किया मनोनयन।
धानापुर, (चंदौली)। क्षेत्र के रामपुर दीयां गांव निवासी दिव्यांग कार्यकर्ता रामविलाश पाण्डेय उर्फ़ चिंता पाण्डेय को दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली देश की नामचीन संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज का चंदौली जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव रौशन ने किया है। इस आशय का एक मनोनयन पत्र रविवार को उन्हें प्राप्त हुआ।
मालूम हो कि रामविलाश पाण्डेय एक दिव्यांग होने के बावजूद दिव्यांगजनों के हित में लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनवाने आदि में दिव्यांगजनों की मदद करते हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की मदद जिला प्रशासन के सहयोग और निजी तौर पर भी कर चुके हैं।
रामविलाश पाण्डेय के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर मनराखन पांडेय, रमाशंकर ओझा, राधे पांडेय, रामाश्रय पांडेय, बेचू राम गुप्ता, राजेश यादव, नदीम अशरफ़, टुनटुन ओझा आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।