संदेश

शिक्षित महिलाएं जनसंख्या नियत्रंण में दे रही अहम योगदान: प्रो. प्रदीप वर्मा

चित्र
चन्दौली, धानापुर l कस्बा स्थित   शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महिला शिक्षा का जनसंख्या नियत्रंण पर प्रभाव को लेकर शुक्रवार को कस्बा धानापुर तथा आस पास के गावों में 35 से 45 वर्ष के बीच की 200 महिलाओं के ऊपर सर्वे किया गया जिसमें ये पाया गया कि जो महिलाएं निरक्षर हैं या कक्षा 5 तक पढ़ी हैं उनके औसत बच्चों की संख्या 4.52 है।  इसके बाद जिन महिलाओं की शिक्षा स्तर ऊंचा है उनके द्वारा जन्म दिए गए औसत बच्चों की संख्या जिसे प्रजनन दर भी कहते हैं, में कमी देखी गई। जैसे कि जो महिलाएं कक्षा 6 से 8 तक पढ़ी थी उनकी प्रजनन दर 3.94, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की हुई महिलाओं की प्रजनन दर 2.85, ग्रेजुएट महिलाओं की 2.31 तथा पोस्ट ग्रेजुएट या अन्य वोकेशनल कोर्स करने वाली महिलाओं की प्रजनन दर 1.86 है।  इससे पता चलता है कि महिला साक्षरत का जनसंख्या नियंत्रण पर प्रभावशाली सकारात्मक प्रभाव पड़ता है | धानापुर क़स्बा तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के प्रज...

चांदी के आभूषणों की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, वाराणसी से ले जा रहा था पटना

चित्र
रिपोर्ट ! विजय गुप्ता चन्दौली, डीडीयूनगर l  लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन में जीआरपी और आरपीएफ बल द्वारा रेलवे स्टेशन,सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 13 किलोग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। बरामद जेवरात के बाबत कोई आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के विसुंधरी सकलडीहा निवासी रिंकू कुमार को जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दिलदार नगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी लेने पर उसके पास से 13 किलोग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए।  बरामद आभूषणों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान युवक द्वारा कोई द...

नागरिक सुरक्षा कोर व विद्यालय की छात्राओं अध्यापिकाओं ने मतदान में भूमिका हेतु दिलाई शपथ

चित्र
रिपोर्ट ! विजय गुप्ता चन्दौली, डीडीयू नगर । जिला मजिस्ट्रेट/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चंदौली के आदेश के क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  इस दौरान पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10:00 बजे स्थानीय मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के समीप स्थित राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में डी सी मनरेगा रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम विराग पांडेय,कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों व विद्यालय की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने मतदान में अपनी भूमिका हेतु शपथ लिया । तत्पश्चात कोर व विद्यालय की ओर से संयुक्त मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गयी जो मुख्य बाजार पहुंचकर काली मंदिर, गल्ला मंडी, परमार कटरा, नई सट्टी होते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुयी। जहां सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीसी मनरेगा ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष के उपर के मतदाता अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है ता...

महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोत्सव पर अबीर गुलाल लगाकर खेली होली

चित्र
रिपोर्ट! आनन्द त्रिपाठी वाराणसी, कछवांरोड :-मिर्जामुराद गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने एक-दूसरे के गालों पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, रंग बरसे जो तूने मुझे मारी सहित कई होली आधारित फिल्मी गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकी।  छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि होली उत्सव मनाने की पंरपरा छात्राओं को देश की सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रहती है और इसलिए महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहना जरूरी है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, एचओडी अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मुकेश यादव, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, प्रिया पटेल, स्नेहा मिश्रा, डॉ. अंजना सिंह, रीना गुप्ता, अनिता सिंह, स्वेता सिंह, फौजिया बानो, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र समेत महाविद्यालय के समस्त छात्राएं ए...

जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटरों पर रखे पैनी नजर सख्ती से कसे नकेल:एडीशनल

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा l  लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सकलडीहा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों का मुआयना करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर समीक्षा किया। हर हाल में जिला बदर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ चुनाव को देखते हुए अराजक तत्वों को पाबंद करने का निर्देश दिया। फोटो: कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह निरीक्षण करते हुए लोकसभा चुनाव की शंखनाद होते ही पुलिस महकमा आचार संहिता का सख्ती से पालन करने में जुट गयी है। लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी में जुट गये है। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सकलडीहा कोतवाली का निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर, थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, शौचालय, हवालात का निरीक्षण किया।  थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जनसुनवाई र...

चोर मस्त ,पुलिस पस्त ,लोग त्रस्त

लखनऊ, चन्दौली l  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां एक  ओर  भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की कवायद में जुटे हैं वहीं जनपद चन्दौली के अलीनगर थाना की पुलिस चोरों के आगे पस्त दिखती नजर आ रही है l जहां क्षेत्र में हुए एक दर्जन से अधिक चोरियों का अभी तक पर्दाफाश करने में पुलिस विफल साबित हो रही है और इस रवैए से लोगों में काफ़ी भयावह की स्थिति बनी हुई है। बतादें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली पुलिस चौकी के पयागपुर में सोनू पांडेय के घर चोरों ने 6 नवंबर को घर में घुसकर 15 हजार नगदी सहित चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। 19 दिसंबर की रात में कुरहना गांव निवासी कमलेश व दीनदयाल चौबे के घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया था।  21 अक्टूबर को कैली गांव स्थित काली मंदिर का ताला तोड़कर इनकी चांदी की आंख सहित सभी जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।  1 फरवरी को सेंट्रल कॉलोनी में लक्ष्मीकांत के रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित 5 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। 2 फरवरी को मानस नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास मनोज यादव के क्वार्टर के...

सीएए के प्रावधानों व लाभों से जनसामान्य को करायें अवगत: जिलाधिकारी

चित्र
चन्दौली l जिला मजिस्ट्रेट निखिल टी. फुंडे ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरुद्ध पूर्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा भारी हिंसा, सरकारी व गैर सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचायी गई थी। इस सम्बन्ध में मुझे शासन के मंशानुरूप यह कहने का निर्देश हुआ है कि सभी संबंधित अधिकारी सम्यक कार्यवाही करते हुए शान्ति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये रखना सुनिश्चित करें।  धर्म गुरुओं के साथ संवाद तथा शान्ति समिति की बैठक कर ली जाए। सीएए के प्रति जागरूकता फैलायी जाय ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। समय से नियमानुसार विरोधात्मक कार्यवाही की जाय। आन्दोलन अथवा प्रदर्शन का आह्वान, प्रोत्साहन अथवा समर्थन करने वालों के विरूद्ध अधीसूचना आकलन कर समय से नियमानुसार निरोधात्मक / सुसंगत विधिक कार्यवाही की जाय। प्रभावी अभिसूचना संकलन, बेहतर टीम वर्क, सतत् संवाद स्थापित करते हुए जन सहयोग से वैमनस्यता फैलाने वालों एवं उपद्रवियों के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाय।  आवागमन के मुख्य मार्गों (नेशनल हाईवे / स्टेट हाईवे / रेलवे ट्रैक आदि) पर कड़ी निगरानी रखने हेतु समुचित पेट्र...

खाद्य विभाग जांच के नाम पर व्यापारियों का कर रहा शोषण: व्यापार मंडल

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा l  कस्बा के अम्बेडकर तिराहा पर गुरुवार को सहायक आयुक्त आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मिठाई की दुकानों पर जा धमकी l इस दौरान तीन मिठाई दुकानों से बर्फी,छेना,गुलाब जामुन सहित अन्य आधा दर्जन खाद्य प्रदार्थो का नमूना लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर जांच के लिए लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। वही व्यापारियों के काफी जबाब सवाल पर काफी जद्दोजहद होता देख खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चलते बनी।व्यापारी नेताओ ने होली पर्व पर अधिकारी द्वारा मनमानी ढ़ग से शोषण का आरोप लगाते हुए राज्य सभा सांसद व व्यापारी नेता साधना सिंह से व्यापारियों ने गुहार लगाया। फोटो: सकलडीहा में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का घेरॉव कर वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी  इसकी सूचना जब व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व कृष्णा सेठ को हुई तो यह लोग व्यपारियो संग अधिकारियों से सैम्पल लेने के प्रावधानों व नियमो पर जानकारी मांगी। लेकिन मौजूद अधिकारी के जवाबों से संतुष्ट नही हुए। जिससे व्यापार...

GOAL द्वारा मनाया गया 'समता दिवस'

चित्र
रिपोर्ट - संजय कुमार 'दिनकर',  मीडिया प्रभारी GOAL भारत / आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन GOAL के द्वारा दिनांक 20 मार्च को 'महाड सत्याग्रह दिवस के अवसर पर ऑनलाइन 'समता दिवस' मनाया गया । इस अवसर पर 'समतावाद' के प्रचार-प्रसार के बारे में विचार-विमर्श किया गया तथा हर वर्ष 'समता दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया । साथ ही, आंबेडकरवादी कवियों द्वारा काव्यपाठ भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन GOAL के कोषाध्यक्ष डाॅ. बुद्धप्रिय सुरेश सौरभ गाजीपुरी ने किया । GOAL के अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर राव ने समता दिवस मनाने का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि संवैधानिक रूप से सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, जिन्हें व्यवहार में लाने हेतु लोगों को जागरूक करना है । समता दिवस मनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि स्त्रीवाद के नाम पर भटके हुए लोगों को सही दिशा मिल सके । क्योंकि समतावाद में नारीवाद अथवा पुरुषवाद के लिए कोई स्थान नहीं है । GOAL के संरक्षक श्यामलाल राही 'प्रियदर्शी' ने अपने वक्तव्य में कहा कि समता तीन प्रकार की होती है - राजनैतिक समता, सामाज...

ईंट भट्ठों की चिमनियां जनमानस मे घोल रही जहर

चित्र
चिमनियों का दूषित धुआं हृदय रोग,किडनी फेल होना,कैंसर,अस्थमा और सांस फूलना जैसी बीमारियों का बन रहा कारण  च न्दौली,इलिया । पर्यावरण दिवस के दिन प्रशासनिक अमला, वन विभाग व स्वयंसेवी संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बखूबी संजीदा दिखती हैं l लेकिन यह कवायद सिर्फ एक- दो दिनों तक ही सीमित है। कोरमपूर्ति कर प्रशासनिक अमला शांत बैठ जाता है। वहीं वातावरण में घातक जहरीला धुआं फैलाने वाले कल-कारखाने लगातार संचालित होते हैं। इन्हें नियमों के दायरे में लाने के लिए ईमानदार पहल नहीं होती है। इसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषण का दौर लगातार जारी है।  हम बात कर रहें हैं मानक को ताकपर रखकर चकिया कोतवाली क्षेत्र के रसिया, बरहुआ,भटपुरवा, जनकपुर, शाहपुर, सुल्तानपुर में ईंट भट्टों के चिमनियों से निकलने वाली जहरीली धुआं की। इन ईट भट्ठों के संचालक भी बेखौफ होकर धुआ उड़ा रहे हैं। इन्हें न तो ज़िला प्रशासन का डर है और न ही पर्यावरण पर खतरा पहुंचे का। यह लोग शासन के निर्देशों का पालन न करके मनमाने तरीके से धज्जियां उड़ाते हैं। अब देखना है इन ईंट भट्टों के संचालकों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करता ह...