चन्दौली,
सकलडीहा l कस्बा के अम्बेडकर तिराहा पर गुरुवार को सहायक आयुक्त आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मिठाई की दुकानों पर जा धमकी l इस दौरान तीन मिठाई दुकानों से बर्फी,छेना,गुलाब जामुन सहित अन्य आधा दर्जन खाद्य प्रदार्थो का नमूना लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर जांच के लिए लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। वही व्यापारियों के काफी जबाब सवाल पर काफी जद्दोजहद होता देख खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चलते बनी।व्यापारी नेताओ ने होली पर्व पर अधिकारी द्वारा मनमानी ढ़ग से शोषण का आरोप लगाते हुए राज्य सभा सांसद व व्यापारी नेता साधना सिंह से व्यापारियों ने गुहार लगाया।
फोटो: सकलडीहा में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का घेरॉव कर वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी
इसकी सूचना जब व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व कृष्णा सेठ को हुई तो यह लोग व्यपारियो संग अधिकारियों से सैम्पल लेने के प्रावधानों व नियमो पर जानकारी मांगी। लेकिन मौजूद अधिकारी के जवाबों से संतुष्ट नही हुए। जिससे व्यापारियों व खाद्य विभाग के अधिकारियों में काफी बहस व किचकिच होती रही। व्यापारियों के भारी दबाव को देखते हुए टीम को बैरंग वापस होना पड़ा।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी मौसम में ब्यापरियो का शोषण किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कार्यवाही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि जब कोई पर्व आता है तो छोटे व्यापारियों को परेशान किया जाता है।यह बंद होना चाहिए नही तो ब्यापार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर खाद्य विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, अरविंद कुमार,बिनय कुमार शाही रहे।
0 टिप्पणियाँ