फरारी वारंटी को पुलिस ने दबोचा
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने मे किया था सहयोग चन्दौली,सकलडीहा । थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2024 धारा 363/366 का वांछित अभियुक्त श्रीकेश राय पुत्र स्व0 कैलाश 55 वर्ष निवासी ग्राम ओनावल थाना स्थानीय को संघन तिराहा टैक्सी स्टैण्ड सकलडीहा से बुधवार को साम 6:30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। फोटो : थाना कोतवाली सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ श्रीकेश राय उक्त अभियुक्त के पुत्र युवराज राय द्वारा सकलडीहा क्षेत्र निवासी की पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया था। अपहरण करने में अभियुक्त श्रीकेश राय उपरोक्त द्वारा सहयोग किया गया था। दिनांक 15.05.2024 शाम 5:50 बजे नासिक रोड़ रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.05.2024 को मा0 न्यायालय चन्दौली के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त मा0 न्यायालय चन्दौली द्वारा जिला कारागार वाराणसी भेजा गया था।तथा अभियुक्त श्रीकेश राय फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राणाप्रताप यादव, हे0का0 बन्टी सिंह, म0का0 अनीता कोतवा...