पैसठ लाख की हिरोईन के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिहार और झारखण्ड से खरीदकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर आस पास के जनपदों व गांवों में बेचता था 

चन्दौली,धानापुर। थाना क्षेत्र के मन्नीपट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास से शिवमुनि यादव पुत्र स्व0 बिहारी यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम भैदपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर को मंगलवार को अपरान्ह 5:30 बजे 260 ग्राम हिरोईन जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत पैसठ लाख को हिरासत में लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की गई।

फोटो : थाना धानापुर पर पुलिस टीम के साथ शिवमुनि यादव 

प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मन्नी पट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास एक व्यक्ति एक पन्नी में भूरे रंग का पाऊडर लेकर बैठा है जो किसी को बेचने वाला है।सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस टीम को अचानक अपने तरफ आता देखकर वह भागना चाहा कि दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

उक्त के कब्जे से एक पन्नी में भूरे रंग का पाऊडर बरामद किया गया, जो नशीला पाऊडर हिरोईन था, जिसका वजन किया गया तो कुल 260 ग्राम पाया गया। जिस बाबत कोई कागजात नहीं देने पर उसके अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में विधिक कार्यवाही की गई है।पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह बिहार/झारखण्ड प्रांत से खरीदकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर आस पास के जनपदों व गांवों में बेचता है, इस कार्य को वह कई वर्षों से कर रहा है। 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में प्रशान्त कुमार सिंह, उ0नि0 रमेश यादव चौकी प्रभारी नगवां, उ0नि0 रामनक्षत्र, उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह, का0 महेश तिवारी थाना धानापुर जनपद चन्दौली, SO सुरेश गिरी थानाध्यक्ष एएनटीएफ जनपद गाजीपुर, का0 अमित चौरसिया एएनटीएफ जनपद गाजीपुर, हे0का0 सुनील त्रिपाठी आपरेशनल यूनिट वाराणसी, हे0का0 इन्द्रजीत कुमार- आपरेशनल यूनिट वाराणसी, हे0का0 आनन्द तिवारी- आपरेशनल यूनिट वाराणसी, का0 शक्तिधर पाण्डेय- आपरेशनल यूनिट वाराणसी

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा