चन्दौली में नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

बोले,जनपद को अपराध मुक्त करना और जनसमस्याओं का समय से निस्तारण कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी

चन्दौली । जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुद्धवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर जनपद पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त करना और जनसमस्याओं का समय से निस्तारण कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

फोटो : नवागत एसपी आदित्य लांगहे पदभार ग्रहण करते हुए 

2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं आदित्य लांग्हे । ये मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और चण्डीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हासिल किये है। पुलिस अधीक्षक के रूप में पहला चार्ज एसपी अमरोहा के रूप में 2022में लिया था। इससे पूर्व दिसंबर 2021 में आदित्य ने कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में डीसीपी वरुणा के पद पर भी सेवाएं दे चुके है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा