हल्की सी बारिश में झील बन जाता है मारूफपुर चौराहा

हर साल बरसात के दिनों में यात्रियों को होती है भारी असुविधा

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चंदौली,चहनियां। बुधवार को हुई बरसात से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वही क्षेत्र के मारूफपुर बाजारवासियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। हल्की सी बरसात होने पर मारूफपुर चौराहे पर जलजमाव और कीचड़ से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि लोगो को पानी में गड्डों का अंदाजा न मिलने से गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। 

फोटो: मारूफपुर चौराहा पर जलजमाव और कीचड़ से गुजरता बाइक सवार 

इस संबंध में बाज़ार निवासी जमालपुर के बीडीसी राजेश यादव ने बताया कि इसी रास्ते से होकर जनपद के आला अधिकारी आए दिन आते जाते रहते हैं। कई बार उनका ध्यान भी आकृष्ट कराया गया, किंतु आज तक जल निकासी की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पाई है। बाजार में ही रसराज स्वीट के संचालक रिंकू यादव ने बताया कि कीचड़ और जलजमाव से ग्राहक दुकानों तक आने में कतराने लगे हैं। जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। 

एक राहगीर श्याम ने बताया कि चहनियां से मारूफपुर के बीच कहीं भी इस तरह का जल जमाव नहीं है। किंतु मारूफपुर के कीचड़ और बरसाती पानी से बाइक को ले जाने में शरीर कांप जाता है। बाजारवासियों ने यथाशीघ्र इस जलजमाव से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा