गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कानूनन अपराध है : डा धनंजय सिंह
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज ने दिया नारा” हमारी बेटियां हमारी पहचान" चंदौली । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर झाँसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में "हमारी बेटियां हमारी पहचान" का नारा देते हुए कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक कार्य दिवस हेतु जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा रिशु यादव को कॉलेज डायरेक्टर नामित किया गया. इस मौके पर नव निर्मित कॉलेज डायरेक्टर ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शुभकामनाएं प्रदान की. साथ ही कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार बेटियों की बेहतर शिक्षा तथा भविष्य हेतु अनेकों प्रकार की योजनाओं सहित छात्रवृति की सुविधा तथा बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कानूनन अपराध है, ऐसे गैर कानूनी जांच करवाने वाले व्यक्ति और जांच करने वाले डॉक्टर दोनों को 3 से 5 वर्ष तक की कैद तथा 50000/- से 100000/- रुपए तक जुर्माना हो सकता है तथा उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्राओं को अच्छी शि...