संविधान का गरिमा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-सुशील सिंह जनौली

चंदौली, धीना। सैयदराजा विधान सभा के बहेरी गांव में गुरुवार को धानापुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में 
संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने संविधान गौरव अभियान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम का शुरुआत किया. इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन चरित्र व भारतीय संविधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.

श्री सिंह जनौली ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संविधान की एक प्रति अपने घर रखना है।यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा. भारतीय जनता पार्टी संविधान का आदर व सम्मान करती है. संविधान के मूल्यो और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए इस अभियान को शुरू किया है. इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक करना है.

विपक्षी दल कभी भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया।बाबा भीमराव अम्बेडकर गरीबों व मजलूमों की आवाज को उठाने के लिए महत्वपूर्ण काम किए।भारतीय संविधान ने समाज के निचले स्तर पर रहने वाले आम नागरिक को मजबूत करने का काम किया है. सबको समान अधिकार देना संविधान का मूल महत्व है. 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य,पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, अजीत पांडेय,कार्यक्रम संयोजक श्रीराम चौबे, संजीव चौधरी, राम स्वारथ मौर्य, प्रमोद चौबे, बिनोद सिंह, भानु प्रताप सिंह, नागेन्द्र भारती, संतोष सिंह, बाचा पाल, शुभम सिंह आदि रहे. कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा