राज्यपाल ने कुंभ मेला शिविर का दौरा किया.

पीठाधीश्वर से की आत्मीय भेंट,आशीर्वाद प्राप्त कर ली प्रेरणा 

महाकुंभनगर, 23 जनवरी 2025। महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक उन्नति और आस्था को जागृत करने हेतु उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने सेक्टर 09, गंगेश्वर मार्ग स्थित श्रीगुरुकाश्र्णि कुंभ मेला शिविर का दौरा किया. 

यहां उन्होंने परमपूज्य उदासीन आचार्य काश्र्णि पीठाधीश्वर श्रीशरणानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी ऊर्जा को अक्षय बनाने की प्रेरणा ली. इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ’नंदी’ भी उपस्थित रहे.

शिविर में राज्यपाल जी ने श्रीराम मंदिर के कोषाध्यक्ष परमपूज्य श्री गोविंददेव गिरि जी से आत्मीय भेंट की और श्रीमद्भागवत के विद्वान श्री रमेश भाई ओझा जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर बलाहर से आए छात्रों एवं आचार्यों ने भी राज्यपाल जी और अन्य संतों से संवाद किया। छात्रों ने इस दिव्य आयोजन के अनुभव साझा किए और उनके साथ छायाचित्र भी लिये.

मुलाकात के दौरान स्वामी ओमकारानंद, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी दर्शनानंद, स्वामी आशुतोषानंद सहित अनेक आश्रमस्थ जन उपस्थित रहे.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा