संदेश

कुसम्ही पुलिया पर कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा धरना: पिंटू पाल

चित्र
PWD एक्सईएन की अपील खारिज, आश्वासन नहीं धरातल पर काम चाहिए धानापुर,(चंदौली)। बौरहवा बाबा से कुसम्ही जाने वाली मार्ग पर दशकों पुरानी बनी पुलिया जर्जर को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू हो गया है।  फोटो: कुसम्ही जर्जर पुलिया के पास धरने पर बैठा किसान यूनियन  धरना स्थल पर PWD एक्सईएन द्वारा अपने मेठ को भेजकर किसानों को समझाने और धरना समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन किसानों ने उनकी बातों को खारिज करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पुलिया पर कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी हाल में समाप्त नहीं होगा। क्योंकि कई बार शिकायत की गई लेकिन केवल आश्वासन पर आश्वासन दिया गया और आजतक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ। वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष  पिंटू पाल ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए। वर्षों से जर्जर पुलिया किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए खतरा बनी हुई है, और प्रशासन की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।काम शुरू होगा तभी धरना रुकेगा,अन्यथा किसान सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करते र...

महाशिवरात्रि पर बैराठ में मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

चित्र
शिव की पूजा-अर्चना, जनप्रतिनिधि यों नागरिकों की सहभागिता, बिरहा कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध चंदौली । ऐतिहासिक एवं पावन स्थल बैराठ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर “मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत बिरहा गायक कलाकार प्रमोद लाल यादव एवं रविना रवि रंजन ने अपने मधुर गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रस्तुतीकरण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महाशिवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप म...

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोडिन कफ सिरप कारोबारी की संपत्ति फ्रीज

चित्र
चंदौली । थाना मुगलसराय व क्राइम ब्रान्च टीम ने कोडीन कफ सिरप के संबंध में दर्ज मामले में आरोपी स्वप्निल केसरी पुत्र मनोज केसरी निवासी कृष्णा नगर कालोनी चन्धासी की मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित 3.5 करोड़ रुपए की अवैध अचल सम्पत्ति   को अस्थायी रुप से फ्रीज कर दिया। इसमें ग्राम-बेचूपुर की मकान संख्या 911 वर्ग मीटर  अन्दर आबादी रकबा 252.78 वर्ग मीटर की बाउण्डी सहित आवासीय भूमि, कीमत करीब 95 लाख रुपए, मकान संख्या 911की 81.93 वर्ग मीटर की कुल कीमत लगभग-25 लाख रुपये, ग्राम चंधासी में अराजी संख्या 914 क, 915 की रकबा 84.75 वर्ग मीटर कीमत करीब 30 लाख रुपए, व अराजी संख्या 915 की रकबा 51.76 वर्ग मीटर की कुल कीमत लगभग-20 लाख रुपये, व अराजी संख्या 482 की रकबा 126.39 वर्ग मीटर आवासीय कीमत लगभग- 1.5 करोड़ रुपये, व ग्राम-हरिशकरपुर में अराजी संख्या 231/2 रकबा 144.98 वर्ग मीटर आवासीय कीमत लगभग- 30 लाख रुपये शामिल हैं। अभियुक्त स्वप्निल का आपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0-570/25 धारा-318(4),276,271 व 206(a) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चंदौली 2. मु0अ0सं0-571/25 धारा-206(a),271,276 व 318...

वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह को मातृ शोक

चित्र
80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस , दो वर्ष पूर्व पिता का उठा था साया  चंदौली । यूट्यूब चैनल आज की सच के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह की माता शांति देवी का रविवार को दोपहर लगभग 1: 00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 80 वर्ष की उम्र में मूल निवास पीथापुर में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।  फोटो: मृतक शांति देवी  शांति देवी धार्मिक व सरल स्वभाव की महिला थीं, जिनकी मददगार भावना प्रसिद्ध थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र दो पुत्री बहुएं और भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई। जिनका गंगा नदी के बलुआ घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया छोटा पुत्र नवनित सिंह ने मुखाग्नि दिया।शोक की खबर मिलते ही शुभचिंतकों का तांता लग गया। पत्रकारों ने उनके निवास पर राजेंद्र पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, संजय कुमार दिनकर, सत्यनारायण प्रसाद, पुष्कर, अवधेश यादव, संतदयाल यादव, अलीम हाशमी, कृष्णा गुप्ता, पुनवासी यादव सहित सैकड़ों लोग थे।

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है, हमें सोचना, समझना और सही गलत में अंतर करना सिखाती है: विकायल भारती

चित्र
आज का विद्यार्थी ही कल का डॉक्टर, शिक्षक, वैज्ञानिक और देश का नेता बनेगा: प्राचार्य   सकलडीहा,(चन्दौली)। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के मुख्य बतौर अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डायट प्राचार्य श्री विकायल भारती रहे।  प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है, अपितु शिक्षा हमें सोचना, समझना और सही-गलत में अंतर करना सिखाती है।बिना शिक्षा के इंसान अधूरा है। शिक्षा के साथ इंसान समाज का दीपक बन जाता है। शिक्षा हमें आत्मनिर्भर बनाती है।यह हमें सपने देखने की हिम्मत देती है और उन सपनों को पूरा करने की ताकत भी देती है। आज का विद्यार्थी ही कल का डॉक्टर, शिक्षक, वैज्ञानिक और देश का नेता बनेगा।इसलिए अगर देश को मजबूत बनाना है, तो हमें शिक्षा को सबसे मजबूत बनाना होगा।कभी-कभी पढ़ाई कठिन लगती है,लेकिन आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव होती है। विशिष्ट अतिथि आलोक पांडेय ने कहा कि हम सब संकल्प...

राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों का योगदान अमूल्य है: प्राचार्य

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज में संगोष्ठी, पुलवामा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सकलडीहा (चंदौली) ।पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं सुरक्षा चेतना को सुदृढ़ करना रहा। फोटो: प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय शहीद जवानों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए  गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक, रक्षा अध्ययन विभाग, किसान पीजी कॉलेज (बस्ती) उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने पुलवामा हमले की पृष्ठभूमि, भारत की आतंकवाद विरोधी नीति तथा सशस्त्र बलों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसे कायरतापूर्ण हमलों ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोरा है और आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ...

चंदौली साइबर अपराध नियंत्रण में अव्वल

चित्र
333 शिकायतें प्राप्त, साठ लाख की धोखाधड़ी, बावन लाख सुरक्षित चंदौली पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 86.71प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइबर अपराध नियंत्रण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। साइबर सेल ने जनवरी 2026 में 333 शिकायतों में से 60.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी में से 52.12 लाख रुपये समय पर होल्ड कराकर वापस कराए। 24×7 सक्रिय साइबर सेल और त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली है। चंदौली पुलिस ने 24x7 साइबर सेल कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जहाँ तत्काल शिकायत दर्ज होने के बाद वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में फंड्स को फ्रीज किया जाता है। पुलिस लाइन और विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित कर रही है, जिसमें जनता को अनजान लिंक, कॉल और ओटीपी (OTP) साझा न करने की सलाह दी जा रही है। साइबर ठगों की गिरफ्तारी की जा रही है और ई-केवाईसी (e-KYC) के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत कॉल करने की अपील की गई है।  अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।ओटीपी (OTP) और व्यक्तिगत...

चन्दौली के रेवसा राजकीय आईटीआई में लगेगा बृहद रोजगार मेला

चित्र
ऑनलाइन ऑफलाइन कर सकेंगे प्रतिभाग,45 कंपनियां करेंगी चयन  चन्दौली । राजकीय आईटीआई रेवसा परिसर में 21 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में आनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराना होगा।  पंजीयन के उपरान्त पोर्टल पर ही उन्हें मेले सम्बन्धित सूचना प्रदर्शित होगी। तदोपरान्त इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सम्बन्धित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते है। इस रोजगार मेले में डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रानिक्स, लावा इन्टरनेशनल, यूफ्लेक्स लि०, इन्कोफिक्स, क्वेसकार्प इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स, गीगा कार्पसोल, नवभारत फर्टिलाइजर, पीपल ट्री आनलाइन, डिक्सन, हिण्डाल्को, पेरीग्रीन (सेक्योरिटी), जय हिंद, सुब्रोस, ग्लोबल लिमिटेड, अशोक लीलैंड सहित लगभग 45 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियो...

मा. कांशीराम के कैडर को मजबूत कर प्रबुद्धजन को जोड़ेंगे अर्जुन आर्य: स्वामी प्रसाद मौर्य

चित्र
प्रदेश सचिव की सौंपी अहम जिम्मेवारी, अपनी जनता पार्टी को तन मन धन समर्पित  लखनऊ । स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर यूजीसी के समर्थन में शुक्रवार को एक दिवसीय कैडर बैठक बुलाई। इसी दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। यह जिम्मेदारी विशेष रूप से मा.कांशीराम के अनुयायियों (कैडर) को मजबूत करने व प्रबुद्धजन को जोड़ने के लिए दी गई है। वहीं श्री आर्य ने पार्टी द्वारा मिली अहम जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने और पार्टी की नितियों को जन जन तक पहुंचाकर मजबूत बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संग़ठन को शासन सत्ता में लाने तक आजीवन उनका तन मन धन सब कुछ समर्पित रहेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु मेहता, वाराणसी मंडल महासचिव कमलेश मौर्य, चंदौली जिलाध्यक्ष सुजीत मौर्य, जिला प्रभारी रामललित मौर्य, रामलाल मौर्य, अभिषेक, दीपक सहित अन्य थे। अर्जुन प्रसाद आर्य चंदौली से जुड़े जमीनी नेता हैं और पहले सकलडीहा इण्टर कालेज में लेक्चरर के पद पर रहकर शिक्षक नेता के साथ साथ एक दशक तक मा.क...

सकलडीहा पीजी कॉलेज में 11 नकलची पकड़े गए, रिस्टीकेट

चित्र
परीक्षार्थियों में खलबली,  588 में 10 अनुपस्थित। चंदौली,13 फरवरी 2026। सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के द्वितीय पाली में उड़ाक दल ने 11 नकलची को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिन्हें केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने रिस्टीकेट कर दिया। इस दौरान परीक्षार्थियों में खलबली मच गई। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बीएड और एम ए की परीक्षाएं संचालित है। जिसमें नकल विहीन परीक्षा की सुचिता और पवित्रता को लेकर यह सेंटर अपनी अलग पहचान रखता है। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय पर नियमावली के विरुद्ध जो भी छात्र नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य रूप से कर दी जाएगी। इसलिए परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा की तैयारी करके ही परीक्षा में आएं। किसी भी कीमत पर नकल नहीं करने दी जाएगी। केंद्र पर आज कुल पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 588 थी  जिसमें 10 अनुपस्थित पाए गए।