लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर यूजीसी के समर्थन में शुक्रवार को एक दिवसीय कैडर बैठक बुलाई। इसी दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। यह जिम्मेदारी विशेष रूप से मा.कांशीराम के अनुयायियों (कैडर) को मजबूत करने व प्रबुद्धजन को जोड़ने के लिए दी गई है।
वहीं श्री आर्य ने पार्टी द्वारा मिली अहम जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने और पार्टी की नितियों को जन जन तक पहुंचाकर मजबूत बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संग़ठन को शासन सत्ता में लाने तक आजीवन उनका तन मन धन सब कुछ समर्पित रहेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु मेहता, वाराणसी मंडल महासचिव कमलेश मौर्य, चंदौली जिलाध्यक्ष सुजीत मौर्य, जिला प्रभारी रामललित मौर्य, रामलाल मौर्य, अभिषेक, दीपक सहित अन्य थे।
अर्जुन प्रसाद आर्य चंदौली से जुड़े जमीनी नेता हैं और पहले सकलडीहा इण्टर कालेज में लेक्चरर के पद पर रहकर शिक्षक नेता के साथ साथ एक दशक तक मा.कांशीराम के सानिध्य में रहकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय रहे हैं।
उनके जाने के बाद लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति की स्थापना कर तथागत बुद्ध, बाबा साहब डॉ अंबेडकर और कांशीराम के विचारों को घर घर तक पहुंचाने और समाज के उपेक्षितों, वंचितों को न्याय दिलाने एवं मेधावी छात्रों को यथा संभव मदद करते हुए सदैव दलित-बहुजन मुद्दों पर फोकस करते हैं, जो कांशीराम की विरासत से जुड़ता है।
0 टिप्पणियाँ