सकलडीहा पीजी कॉलेज में 11 नकलची पकड़े गए, रिस्टीकेट

परीक्षार्थियों में खलबली, 588 में 10 अनुपस्थित।

चंदौली,13 फरवरी 2026। सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के द्वितीय पाली में उड़ाक दल ने 11 नकलची को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिन्हें केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने रिस्टीकेट कर दिया। इस दौरान परीक्षार्थियों में खलबली मच गई।

प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बीएड और एम ए की परीक्षाएं संचालित है। जिसमें नकल विहीन परीक्षा की सुचिता और पवित्रता को लेकर यह सेंटर अपनी अलग पहचान रखता है। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय पर नियमावली के विरुद्ध जो भी छात्र नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य रूप से कर दी जाएगी।

इसलिए परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा की तैयारी करके ही परीक्षा में आएं। किसी भी कीमत पर नकल नहीं करने दी जाएगी। केंद्र पर आज कुल पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 588 थी 
जिसमें 10 अनुपस्थित पाए गए।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा