Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली साइबर अपराध नियंत्रण में अव्वल

333 शिकायतें प्राप्त, साठ लाख की धोखाधड़ी, बावन लाख सुरक्षित

चंदौली पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 86.71प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइबर अपराध नियंत्रण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। साइबर सेल ने जनवरी 2026 में 333 शिकायतों में से 60.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी में से 52.12 लाख रुपये समय पर होल्ड कराकर वापस कराए। 24×7 सक्रिय साइबर सेल और त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली है।

चंदौली पुलिस ने 24x7 साइबर सेल कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जहाँ तत्काल शिकायत दर्ज होने के बाद वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में फंड्स को फ्रीज किया जाता है।

पुलिस लाइन और विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित कर रही है, जिसमें जनता को अनजान लिंक, कॉल और ओटीपी (OTP) साझा न करने की सलाह दी जा रही है।

साइबर ठगों की गिरफ्तारी की जा रही है और ई-केवाईसी (e-KYC) के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत कॉल करने की अपील की गई है। 
अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।ओटीपी (OTP) और व्यक्तिगत जानकारी कभी साझा न करें।ठगी होने पर तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें। 

जनपद पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर जनता की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ