जनता की आवाज को तवज्जो— भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प: एसपी
चन्दौली, 19 जून 2026 - चन्दौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना और नागरिकों को न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। एमएम एसपी का जनसुनवाई में स्पष्ट निर्देश एसपी आदित्य लांग्हे ने जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर आवेदकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही, फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करने की हिदायत भी दी। चन्दौली पुलिस उत्कृष्ट प्रदर्शन में पहले स्थान पर चन्दौली पुलिस शिकायत निस्तारण में उत्तर प्रदेश में लगातार पहले स्थान पर है। अक्टूबर 2024 की रैकिंग में जिले की पुलिस ने प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत प्राप्त 100% शिकायतों का निस्तारण कर 115 में से 115 अंक प्राप्त किए। माह फरवरी 2026 की रैकिंग में जनपद चन्...