Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनता की आवाज को तवज्जो— भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प: एसपी

चन्दौली, 19 जून 2026 - चन्दौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना और नागरिकों को न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। एमएम
एसपी का जनसुनवाई में स्पष्ट निर्देश
एसपी आदित्य लांग्हे ने जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर आवेदकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही, फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करने की हिदायत भी दी।

चन्दौली पुलिस उत्कृष्ट प्रदर्शन में पहले स्थान पर
चन्दौली पुलिस शिकायत निस्तारण में उत्तर प्रदेश में लगातार पहले स्थान पर है। अक्टूबर 2024 की रैकिंग में जिले की पुलिस ने प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत प्राप्त 100% शिकायतों का निस्तारण कर 115 में से 115 अंक प्राप्त किए।

माह फरवरी 2026 की रैकिंग में जनपद चन्दौली 135 में से 135 अंक प्राप्त कर फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। एसपी ने इसे गौरवपूर्ण बताते हुए सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

थानों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
जिले के 15 थाने भी 90 में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम पायदान पर हैं। यह सफलता एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व और निरंतर निर्देशों का परिणाम है, जो जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर देते हैं।

थाना समाधान दिवस का आयोजन
शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले "थाना समाधान दिवस" का कार्यक्रम जनपद के समस्त थानों पर हुआ। इसमें शिकायतों का समाधान त्वरित किया जाता है।

आईजीआरएस सेल की भूमिका
आईजीआरएस सेल के माध्यम से शिकायतों को संबंधित थानों में ऑनलाइन भेजा जाता है, जहां सभी संबंधित अधिकारी समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि की जांच के लिए फीडबैक भी लिया जाता है ताकि निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। एसपी आकाश पटेल के नेतृत्व में चन्दौली पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शिकायत निस्तारण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नागरिकों का विश्वास जीत रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ