जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 21 जून 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे से 05:15 बजे तक जनपद के चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न करायी जाएगी और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा में शुचिता बनाये रखने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने की बात दोहरायी।
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में सेक्टर तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन जाँच की जाएगी और केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित कराई जाएगी और उनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा क्लस्टर मजबूत रहेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। साथ ही फोटोकॉपी की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी।
चन्दौली जिला प्रशासन ने इस बार चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया है:
1_पूर्व मध्य रेलवे इण्टर कालेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चन्दौली।
2_नगर पालिका इण्टर कालेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चन्दौली।
3_पीएम श्री केन्द्र विद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (ब्लाक‑B)।
4_पीएम श्री केन्द्र विद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (ब्लाक‑A)।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाये। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बैठने की उपयुक्त व्यवस्थाएँ और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। यातायात सुचारू रखने के लिये रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिये गये ताकि अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुँच सकें।
आपात स्थितियों से निपटने के लिये सभी केंद्रों पर अग्निशमन, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की सेवाएँ मुस्तैद रखी जाएँगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा की गरिमा और शुचिता को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, आवश्यक होने पर रासुका जैसी सख्त धाराओं के अनुसार कदम उठाये जायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ