147 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री ने वितरित किया नियु​क्ति पत्र


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को किया संबो​धित

रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय

डीडीयू नगर(चन्दौली):------नगर क्षेत्र के मानसनगर ​स्थित केंद्रीय विद्यालय के बहुद्देशीय प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला में रेलवे के डीडीयू मंडल के साथ डाक, बैंक सहित वि​भिन्न विभागों में नौकरी पाने वाले 147 युवाओं को नियु​क्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अति​थि केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने युवाओं को नियु​क्ति पत्र सौंपा।
 इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबो​धित किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 37 शहरों में 51 हजार से अ​धिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा। नियु​क्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे ​खिले नजर आए।
केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट दबाकर रोजगार मेले की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला और रोजगार सृजन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। सभा में स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चालू वर्ष दस लाख रोजगार देने का वादा किया था।

अब तक दस रोजगार मेले में लगभग नौ लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। बाकी बचे महीने में और भी नियु​क्ति पत्र बांटे जाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ही नही विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार ने अति​थियों का स्वागत किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा