धोखाधड़ी से हड़पा पैसा, फिर अपहरण का रचा नाटक, पुलिस ने किया खुलासा ।

दबाव बनाने के लिए अपनी माँ को दी अपहरण की झूठी खबर, सर्विलांस एवं थाना कंदवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे निकला फर्जी ।

रिपोर्ट ! नवीन राय

(चंदौली) : कंदवा पुलिस ने एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है, जिसमें एक युवक ने धोखाधड़ी से दूसरे का पैसा अपने ऑनलाइन अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया । जब इसका पता पीड़ित को चला और उसने पैसा माँगा, तो युवक ने अपने अपहरण की कहानी रच डाली । मामला पुलिस के पास पहुँचा, तो पुलिस ने सारे मामले से पर्दा उठा दिया ।

घटनाक्रम के मुताबिक थाना कन्दवा में दिनाँक 22 अक्टूबर 2023 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 95/2023 धारा 364क/343 आईपीसी से सम्बंधित अपहृत चारी गाँव के रहने वाले इशू पाण्डेय पुत्र स्व. नारायन पाण्डेय को जिले की सर्विलांस टीम ने लोकेशन के आधार पर जमानियाँ स्टेशन से दिनांक 23 अक्टूबर को करीब 08.00 बजे बरामद किया गया । इसको मुकदमा अपराध संख्या 96/2023 धारा 419/420/406/506 भा.द.वि. व 66 डी आई.टी एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त बताया जा रहा है ।

अभियुक्त इशू पाण्डेय के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है । मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि चारी गाँव के रहने वाले 28 वर्षीय इशू पाण्डेय पुत्र स्व. नारायन पाण्डेय ने कहा कि वह संजय यादव पुत्र लालधारी यादव निवासी ग्राम गोडसरा, पोस्ट मुगमास, थाना कोपागंज, जिला मऊ के घर वालों को जमीन पिता के नाम कराने को लेकर धोखाधड़ी व जालसाजी का शिकार बनाया और अपने विश्वास में लिया ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा