फाँसी लगाकर युवती ने मौत को लगाया गले, मचा कोहराम ।

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सैयदराजा (चन्दौली) : थाना क्षेत्र के नौबतपुर कुटिया के समीप रविवार को एक युवती ने छत से लगी कुंडी में दुपट्टा के सहारे झूलकर मौत को गले लगा ली । 

आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है, जिससे तरह-तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है । 

नौबतपुर निवासी सत्यनारायण गुप्ता की बेटी नन्दिनी सुबह स्नान कर अपने कमरे में चली गयी । माँ जब स्नान करके वापस लौटी, तो दरवाजे को खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं मिली । माँ ने जब दरवाजे की सुराक से कोठरी के अंदर झांककर देेखा, तो नजारा देख सन्न रह गयी । माँ जोर-जोर से चीखने लगी । उसकी चीख सुनकर अगल-बगल के घरों से काफी लोग एकत्रित हो गये ।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कुण्डी से उतरवाकर शव कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गयी । 

नन्दिनी इण्टरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर माँ के काम-काज में लगी रहतीं थी । वहीं उसके पिता नेशनल हाइवे के कार्य में मजदूरी का काम करता हैं । बेटी की मौत से परिजनों के करूण क्रन्दन से एकत्रित सभी लोगों की ऑखें नम हो गयीं ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा