समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण-जिलाधिकारी

इलिया थाने में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

इलिया(चन्दौली):------जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने कहां कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिये किया जाता है।राजस्व व पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो सकें। जिससे विवाद की सम्भावना खत्म हो जाय।
थाने में जो फरियादी आये उसके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाय।उसकी समस्याओं को सुनकर उसका हल निकाला जाय आइजीआरएस , थाना व जमीन सम्बन्धित जो भी प्रार्थना पत्र आये उनको समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर दोनों पक्षों को सूचित कर टीम बनाकर प्रकरण का निस्तारण कराये।

 इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं चलेगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती, उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर,सीओ रघुराज, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा