निर्देश : मिनि सचिवालय और स्कूलों पर होगी सुनवाई - एसडीएम ।

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर


सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक गाँवों में चलेगा सुनवाई का कार्यक्रम । एसडीएम न्यायालय से लेकर राजस्व कर्मी और अधिकारी रहेंगे मौजूद ।

सकलडीहा (चन्दौली) : जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर रविवार की देर शाम सकलडीहा सहित अन्य तहसीलों के एसडीएम का फेरबदल किया गया । रविवार को सकलडीहा उपजिलाधिकारी पद अनुपम मिश्रा ने कार्य भार ग्रहण किया। वही एसडीएम मनोज पाठक को सदर तहसील का प्रभार दिया गया है । एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करते ही शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को गाँव में ही समस्या का निदान दिलाने का भरोसा दिया । इसके लिये अधिकारी सहित राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया ।

          नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा 

जिलाधिकारी द्वारा सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक का स्थानांतरण चंदौली सदर मुख्यालय पर कर दिया है । वही एसडीएम न्यायिक रहे अनुमप मिश्रा को सकलडीहा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है । वही चंदौली सदर के उपजिलाधिकारी न्यायिक विराग पांडेय को पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है ।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के एसडीएम अविनाश कुमार को प्रभारी अधिकारी (सं. का.) कलेक्ट्रेट चंदौली व उपजिलाधिकारी न्यायिक का प्रभार दिया गया है । 2017 बैच के पीसीएस टॉपर अनुपम मिश्रा मूलत: प्रयागराज के निवासी हैं । इसके पूर्व में सीतापुर जनपद के तीन तहसील में बतौर उपजिलाधिकारी रहे ।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारी और लेखपालों की टीम बनाकर लम्बित वादों का निस्तारण गाँव के मिनि सचिवालय और स्कूलों पर सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कैम्प लगाकर निस्तारण कराने का भरोसा दिया । इस मौके पर तहसीलदार विकासधर, नायब तहसीलदार अमित सिंह, आरिफ अहमद, प्रशांत कुमार, आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य रहे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा