विभिन्न थानो मे दर्ज गैंगस्टर के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चहनियां (चंदौली ):-----बलुआ थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के मथेला नहर से मुखबीर की सूचना पर कई धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया । 
            पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर चलाये जा रहे वांछितों अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान के क्रम में बलुआ इंस्पेक्टर बिनोद मिश्रा द्वारा मय फोर्स पैदल गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मथेला से कैलावर जाने वाले नहर मार्ग पर गैंगेस्टर अभियुक्त जा रहे है । पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।

बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय यादव व राजकुमार यादव ग्राम कैलावर के निवासी है । ये दोनों गैंगेस्टर के अभियुक्त है । इनके खिलाफ जनपद के बिभिन्न थानों व अन्य जनपद में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है । ये दोनों अभियुक्त वांछित है । इनके ऊपर कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा