राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल-अरुण रत्नाकर


राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल-अरुण रत्नाकर

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा!पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में भारत के राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार , स्वतंत्रता सेनानी,लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मंगलवार को मनाई गई,साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ अध्यापकों व बच्चों द्वारा ली गई

 इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन के संघर्षों पर चर्चा किया गया और बताया कि खंड खंड को जोड़ कर जिसने अखंड राष्ट्र का सृजन किया ऐसे शिल्पी लौह पुरुष को शत शत नमन करते हैं

उनके ये विचार था कि आज हम ऊंच नीच, अमीर गरीब, जाति पंथ के भेद भाव को मिटाकर सभी भारतीय एक होकर राष्ट्रीय एकता स्थापित करें जिससे एक सशक्त भारत का निर्माण हो l

इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज,सतीश,कुमार,सुरेश कुमार,मृत्युंजय कुमार, बनारसी आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा