मूर्ति विसर्जन को लेकर एसडीएम व सीओ ने सोनहुला तालाब का किया निरीक्षण ।

रिपोर्ट ! राकेश यादव रोशन

चहनियाँ (चंदौली) : क्षेत्र में पंडालों में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन को लेकर बुधवार को 4 बजे सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने सोनसुला तालाब का निरीक्षण किया । इस दौरान तालाब में जमें घांस फूस व पानी कम देख नाराजगी जताते हुए वहाँ मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव से मंगलवार को दोपहर तक तालाब कि साफ-सफाई व पानी भरवाने का निर्देश दिया ।


क्षेत्र के चहनियां, रमौली, पपौरा व अन्य जगहों की दुर्गा प्रतिमा व अन्य मूर्तियां सोनहुला तालाब में विसर्जित किया जायेगा । जिसे लेकर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने तालाब का निरीक्षण किया । जहाँ तालाब में घास-फूंस व कम पानी देखकर नाराजगी जतायी ।

एसडीएम ने कहा कि हर साल जब यहां मूर्तिया विसर्जित होती है तो इस पर ध्यान क्यो नही दिया गया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवदयाल साहू व ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव ने बताया कि नहर से पानी तालाब में जाता है । फिलहाल सफाई कर्मचारी को लगाकर नहर से पानी जाने वाले कुलावा की सफाई की जा रही है ।

कल सुबह तक तालाब की साफ-सफाई कर पानी भरवा दिया जाएगा । इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शिवदयाल गुप्ता, अमरनाथ यादव, विनोद यादव, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा