पीएसएसडी चुनाव मे जयप्रकाश यादव अध्यक्ष तो अनिल व प्रेमलता उपाध्यक्ष निर्वाचित

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर 

धानापुर (चन्दौली) मंगलवार को विकास खण्ड धानापुर मे पंचायत सहायक संगठन (PSSD) का चुनाव कराया गया l जिसमे अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी के रूप मे पंचायत सहायक जयप्रकाश यादव रैथा व आदित्य नरायन यादव धानापुर ने दावेदारी पेश की।

 मतदान मे कुल 52 मत पड़े जिसमे जयप्रकाश यादव 47 वोट पाकर विजयी रहे। आदित्य नरायन को मात्र 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद हेतु पुरूष वर्ग मे अनिल पासवान पंचायत सहायक अहिकौरा व महिला वर्ग में प्रेमलता खरवार पंचायत सहायक सिलौटा को निर्विरोध चुनाव गया।

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार, कार्यवाहक सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मिथिलेश कुमार सिंह व संजीव सिंह ब्लाक कोआर्डिनेटर मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी के रूप मे सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी)नित्यानंद सिंह रहे। इस दौरान ब्लाक के अन्य कर्मचारी व पंचायत सहायक/सहायिका मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा