सड़क पर चढ़ा शुरूर । तो जेल जाओगे जरूर ।।
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
(चन्दौली) : पुलिस अधिक्षक डाॅ. अनिल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा "आपरेशन सड़क पर शुरूर" अभियान शुरू किया गया है । जिसके तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालें 550 लोगों के विरुद्ध 34 P. Act./290 IPC के तहत कार्यवाही की गयी । पुलिस के इस कार्यावाही से मादक पदार्थ सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है ।
आपरेशन सड़क पर शुरूर अभियान के दौरान अब तक 550 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है । जिसमें 25 अक्टूबर को थाना मुगलसराय 14,अलीनगर 8,चंदौली 3, सैयदराजा 10, चकिया 6, कंदवा 5, धानापुर 6, धीना 6, सकलडीहा 7,शहाबगंज 17, बबुरी 6,बलुआ 12, इलिया1 (कुल 101) लोगों के विरुद्ध 34 P. Act./290 IPC के तहत कार्यवाही की गयी ।
चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही, बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों व शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा है तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने इस सम्बन्ध में कहा कि मेरे द्वारा जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को "आपरेशन सड़क पर शुरूर" अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं । यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा ।
0 टिप्पणियाँ