पूर्व अपर निदेशक पशुपालन ने एपेक्स वेट्स क्लिनिक का किया शुभारंभ ।

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

ग्रामीण बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र यादव के पुत्र डॉ. शिखर यादव के पेट्स क्लिनिक में होगा पशुओं का सभी इलाज ।

चहनियाँ (चन्दौली) : पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक स्तरीय अस्पताल का पूर्वांचल में अभाव था, जिसकी कमी अब एपेक्स वेट्स क्लिनिक के खुल जाने से पूरी हो गयी है । यह कहना है, पूर्व अपर निदेशक पशुपालन चन्द्रमा यादव का । वे रविवार को एपेक्स वेट्स क्लिनिक महमूरगंज के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे ।

इस अवसर पर पूर्व अपर निदेशक ने आगे कहा कि बनारस में इस पेट्स क्लिनिक के खुल जाने से पशुओं या घरेलू पालतू जानवरों के इलाज के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा । डॉ. शिखर यादव की देखरेख में उन्हें वाजिब खर्च में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान की जाएँगी । बड़ौदा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा कि हम आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरें ।
   
इस अवसर पर भाजपा नेत्री शालिनी यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, बीएचयू के सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पटेल, पूर्वांचल के नामचीन पशु चिकित्सक डॉ. यूपी सिंह, ई. मनोज यादव, हर्ष कुमार, अभय यादव, संजय यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा