रिपोर्ट ! नवीन राय धीना
चन्दौली,
धीना ! क्षेत्र के अमडा़ गांव में रामलीला समिति अमडा़ के तत्वाधान में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है । इस वर्ष रामलीला समिति अपनी 77वीं वर्षगांठ मना रही है।रामलीला का आयोजन वर्ष 1947 स्वतंत्रता के बाद से अनवरत चला आ रहा है।
विगत वर्ष 1947ई0 में संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण पाठक व स्व0 भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रामलीला समिति अमडा़ की स्थापना किया था। तब से लेकर आज तक रामलीला का कार्यक्रम निरंतर होता चला आ रहा है l
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजक समिति की ओर से चार दिवसीय रामलीला व अभिनय का मंचन किया जाएगा।रामलीला समिति के आयोजन के माध्यम से अयोध्या शिरोमणि प्रभु राम के पद चिन्हों पर अविचल बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
साथ ही मातृभूमि के लिए शहीद हुए अमर शहीदों की वीरगाथाओं व उनके इतिहास को याद किया जाता है चार दिवसीय रामलीला अभिनय का आयोजन आगामी 13 नवंबर को धनुष यज्ञ,14 नवंबर को भक्त प्रह्लाद ,15 नवंबर को संस्कार, 16 नवंबर को जायज कौन आदि लीला व अभिनय का मंचन किया जाएगा।
रामलीला समिति अमडा़ के व्यास व निर्देशक बलराम पाठक ने बताया की रामलीला देखने व प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
0 टिप्पणियाँ