Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुलायम सिंह यादव सर्व समाज के अधिकार और सम्मान की आवाज को बुलंद किया

चन्दौली,
सकलडीहा l समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव का सकलडीहा विधान सभा कैम्प कार्यालय पर जन्मदिवस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक सकलडीहा ने जन्मदिवस के उपलक्ष में सीएचसी पर मरीजों को फल और कैम्प कार्यालय पर कंबल विरतण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव के नितियों से अवगत कराया।

फोटो: कस्बा में एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विचार धारा थे। उनके कथनी और करनी में कभी अंतर नही रहा। सर्व समाज की चिंता करते थे। उनके अधिकार और सम्मान के लिये सदैव आवाज बुलंद किया। गरीबों की सेवा ही सच्ची समाजवाद है।

फोटो: मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर गरीबों को कंबल व फल वितरण करते हुए

इसके पूर्व सकलडीहा सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल और कैम्प कार्यालय पर दर्जनों गरीबों को कंबल वितरण किया। अंत में नवनिर्वाचित सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ से मिलकर जीत की बधाई दिया।

इस मौके पर हाजी जोखू सिद्दीकी, अनिल सिंह यादव, गिरजा शंकर पांडेय, चन्द्रमा राजभर,अनिल चौहान, सुभाष यादव, इन्द्रजीत शर्मा, बृजमोहन कुशवाहा, रामउजागिर गोंड,हरिदास यादव, विजेन्द्र यादव, चाखन यादव, सिंटू यादव, प्रभात यादव, सुरेन्द्र, केदार यादव,फजल खां,शशीकांत भारती, रीता चिरई, राजकुमार, बाबूलाल यादव, राकेश, लक्ष्मण पासवान सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ