संदेश

आयोजन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहादत दिवस को शोक नहीं उत्सव दिवस के रूप में मनायें-मंत्री

चित्र
शहीद चन्दन राय के छठवें शहादत दिवस पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय नें किया प्रतिमा अनावरण चंदौली, मारूफपुर l जम्मू कश्मीर के पूंछ मेंढर सेक्टर में आर आर 37 बटालियन में बतौर सिगनल मैन चन्दन राय 20जनवरी 2018 को शहीद हो गये l जिनके यादगार में शनिवार को उनके पैतृक गांव मारूफपुर में छठवें शहादत पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया l वहीं कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को शहीद के पिता सत्य प्रकाश राय एवं आयोजक अम्बरीश सिंह भोला व अन्य अतिथियों नें अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । गायक मनोहर सिंह ने देश भक्ति की गीतों पर लोग झूमने को मजबूर कर दिया । ताना बाना की टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समा बांधे रखा l फोटो :मारूफपुर में शहीद चन्दन राय की प्रतिमा का अनावरण करते केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय व विधायक सुशील सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि चन्दन राय कि शहादत देश के मान सम्मान के लिए गौरव का विषय है l उनके शहादत दिवस को शोक नहीं उत्सव दिवस के रूप में ...

एनडीआरएफ भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी वैश्विक छाप से बना उत्कृष्ट

चित्र
वाराणसी l राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) आज राष्ट्र की सेवा में अपने समर्पित और गौरवशाली 19वें स्थापना दिवस को मना रहा है। अपने आदर्श वाक्य “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” के तहत न केवल वृहद पैमाने में बहुमूल्य मानव जीवन को ही बचाया अपितु भारत में आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण और सार्वजनिक जागरूकता से संबंधित योजनाओं में भी अपना योगदान दिया है। एनडीआरएफ ने भारत में ही नहीं अपितु विश्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक छाप छोड़ी है और उत्कृष्ट आपदा मोचन बल बनकर उभरा है l  एनडीआरएफ ने प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं के दौरान अपने कौशल और पेशेवर आचरण, मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित राहत खोज और बचाव अभियानों से देशवासियों के बीच उल्लेखनीय विश्वसनीयता पैदा कर दी है। एनडीआरएफ आपदाओं में राहत बचाव का कार्य तो करती ही है इसके अतिरिक्त सामान्य परिस्थितियों मे जन जागरुकता कार्यक्रम, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम व विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर मॉक अभ्यास भी करती है, जिससे सभी एजेंसियों मे आपसी तालमेल स्थापित हो एवं आपदा के समय त्वरित कार्यवाही कर बचाव कार्य किया ज...

चंदौली : भारत युवा शक्ति के बदौलत करेगा विश्व का नेतृत्व-प्राचार्य

चित्र
चंदौली, सकलडीहा, 12जनवरी शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती सकलडीहा पीजी कॉलेज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री का सचित्र उद्धबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी शिक्षक और छात्र/छात्राओं ने सुना। फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज में युवा दिवस पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप पांडेय विचार व्यक्त करते हुए सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे l उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। इसी कारण विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है l भारत अपने युवा शक्ति के बदौलत विश्व का नेतृत्व करेगा। वहीं डायट प्राचार्य डा.माया सिंह ने कहा कि वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने औपनिवेशिक भारत में हिंदुत्व के पुनरुद...

विद्युत वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत का होना है आयोजन, जानें तिथि

चित्र
चंदौली l अपर जनपद न्यायाधीश/(पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार,माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय चन्दौली परिसर में दिनांक 22, 23 तथा 24 जनवरी 2024 को एन०आई०एक्ट की धारा 138 के अर्न्तगत लम्बित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन तथा दिनांक 29,30 तथा 31.01.2024 को विद्युत अधिनियम,2003 के अर्न्तगत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने आम-जन से अपील करते हुए कहा कि आप लोग उपरोक्त आयोजित विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण करायें।

सावित्रीबाई फुले नें भारत में बालिका शिक्षा की जलाई ज्योति-एम.लाल गौतम

चित्र
चन्दौली l  अधिशासी अभियंता एम लाल गौतम के आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर बुधवार को भारत में बालिका शिक्षा की ज्योति जलाने वाली, राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती पर एस.एसटी,बटवा जिला इकाई चन्दौली ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि   श्री गौत म नें कहा एक दौर था जब पुरुषों को पढ़ने लिखने नहीं दिया जाता था उस समय महाराष्ट्र में जनमी सावित्रीबाई ने किसान स्कूल की स्थापना किया और निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया l वहीं विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना,महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनानें का लक्ष्य बनाया l जिलाध्यक्ष रामदिलास नें कहा सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। उन्होंने हर बिरादरी और धर्म की महिलाओं को शिक्षित बनाने का काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंक देते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थी...

शिक्षा से ही सर्व समाज का उत्थान और सम्मान: प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
एससी एसटी बेसिक टीचर बेलफेयर एसोसिएशन संघ की जिला स्तरीय सम्मेलन  शिक्षक संघ के जिलास्तरीय सम्मेलन में शिक्षा को लेकर किया गया जागरूक चंदौली, सकलडीहा l कस्बा स्थित एक लॉन में रविवार को एससी एसटी बेसिक टीचर बेलफेयर एसोसिएशन संघ की ओर से जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही और प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश रॉव ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र व मालाफूल से सम्मानित किया। फोटो: सकलडीहा कस्बा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते संघ के पदाधिकारी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही और प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश रॉव ने कहा कि शिक्षा ही सर्व समाज के विकास की कुंजी है।शिक्षा के बगैर किसी भी समाज का उत्थान संभव नही है। शिक्षक का गुण है कि वह वगैर भेदभाव के समाज और राष्ट्रहित के लिये शिक्षा के माध्यम से सबका उत्थान करे। इसके पूर्व जिला संरक्षक ओपी भारती,...

महिला पुरूष दोनों वर्ग को इक दूजे के प्रति सहयोगात्मक भाव कायम करने का आह्वान किया

चित्र
चंदौली,  पीडीडीयू.नगर l नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में मातृशक्ति अभिनंदन संगोष्ठी का आयोजन अनिता कुशवाहा के अध्यक्षता में अस्मिता नाट्य संस्थान के निदेशक नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में संपन्न हुआ। जिसमें महिला पुरूष दोनों वर्ग के लोगों ने सहभागिता निभाया।  उक्त संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि महिला -पुरुष दोनों वर्गों से जुड़े लोगों को आपसी वाद -विवाद को इक दूजे के प्रति सहयोगात्मक भाव को दृष्टिगत रखते निस्तारित कर लेना चाहिए। छोटी -छोटी बातों को इक दूजे के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करके उचित समझौता कर लेना चाहिए। आयोजन के अन्त में अनिता कुशवाहा के जन्मदिन को दृष्टिगत रखते हुए मित्र मण्डल द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करके सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वे श्री इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता, डॉ.सरिता मौर्या, छाया मौर्या, नेमा कुसुम,निशा शर्मा,आशा सिंह सहित अनेकों लोगों ने विचार व्यक्त किया।

वंचित पात्र लाभार्थी को योजना का शत प्रतिशत लाभ दिया जा रहा है-बीडीओ

चित्र
Chandauli, सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत बरंगा और फेसुड़ा मे आयोजित की गई ले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह रहे l कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दिये l विकसित भारत संकल्प यात्रा मे उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की और योजनाओं से बंचित परिवारों को शिकायत रजिस्टर पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया l   कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी हवलदार यादव, ए डी ओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,प्रधान बरंगा कन्हैया राम, सचिव संजय यादव, प्रधान फेसुड़ा विमलेश यादव,रविन्द्र सिंह, निरंजन यादव, अध्यापक राकेश चौबे, ग्राम रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार, पंचायत सहायक बंदिता मौर्या सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीणजन और विद्यालय के अध्यापक, बच्चे उपस्थित थे l

नव वर्ष के इंतजार में बच्चों नें हाथ से बनाया मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में शनिवार को ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें सौ से अधिक छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया । फोटो : कम्पोजीट विद्यालय रैपुरा में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में भाग लेते हुए साल के अन्त में विद्यालय पन्द्रह दिन के लिए बन्द हो रहा है। बच्चों ने आने वाले वर्ष के खुशी का इंतजार हाथ से बनाए ग्रिटिंग कार्ड से नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी । विद्यालय के प्रधानाध्यक डा० देवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि बच्चों के घर पड़़े पुराने निमन्त्रण कार्ड पड़े थे l जिसकी सहायता से मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड बनाए l जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के छात्र छात्राएं प्रतिभाग किए । प्रतिभाग करने वाले छात्रों में सृष्टि,खुशी यादव, अर्चना,लालसा,पूजा,आँचल वैष्णवी,राधा,गुडिया आँचल,आराध्या,पिंकी,पल्लवी,संजना,सोनी,अनन्या,रोशनी,अंजलि,अर्पिता,आरोही,प्रिया,दिव्यांशी,संस्कृति,चॉदनी,आकांक्षा,आरती,बन्दना,सोनम श्रेया,राजलक्ष्मी,यशकुमार,गुलशन,अंकित,अभिषेक सत्यम,अमन,अमित,अतिश पियूष मंशू, अभिमन्यु सहित कई छात्रों ने प्रतिभाग किया ।  इस अवसर पर हरिओम त...

बिना खाये पिये कम आय व हर मौसम में घर घर अखबार पहुँचाना कठिन कार्य-कमल कुमार

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर l  भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा केंद्र पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कमल कुमार स्नातक मेल ट्रेन गार्ड डॉ. रयान यादव मेडिसिन हॉस्पिटल कर्वत के सहयोग से समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा वितरकों को वितरण समारोह का आयोजन किया गया एल समारोह श्री हेनरी ने लोगों से कहा कि अखबार बांटने का काम बहुत कठिन है, हर मौसम में घर-घर जाकर अखबार बांटने का काम करना पड़ता है। लोगों का कर्तव्य बनता है कि उनकी मदद करें l डेविन हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. रंजन यादव ने कहा कि प्यारे गरीबों की सेवा करना मेरा धर्म है मैं एक डॉक्टर हूं और किसी भी तरह की पारिवारिक बीमारी से पीड़ित हूं तो आपको मुफ्त फीस और बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर सलाह दी जाएगी।  कार्यक्रम के प्रभारी राकेश दत्त मिश्र ने सभी समर्थकों को नामांकित कर स्वागत किया l कार्यक्रम में कमल कुमार हेनरी, आशिष हेनरी, भागवत नारायण अलैहिस्सलाम, विजय अहिल्या, अमित कुमार शर्मा, कमलेश कृष्यम, मदन यादव, राजेश सिंह, कयामुद्दीन अशौकील, अजायेद, शंकर चौहान निरंजन पांडे, राकेश दत्त मिश्रा,...

भ्रष्टाचार के प्रबल बिरोधी थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह- समरनाथ यादव

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर l राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर किसानों के मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121 वी जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विचार गोष्ठी काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव के अध्यक्षता में हुई संचालन जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने किया l  काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के देवता ही नहीं मसीहा भी थे l अपना जीवन सादगी ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे शिकायत मिलने पर स्वयं छापामारी भेष बदलकर करते थे l चंदौली बार के भूतपूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही जिम्मेदारी प्रथा समाप्त किए थे जो किसान खेती जोत/कर रहा है उसी को स्वामी बनाया l  धीरेंद्र प्रताप एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही हर बिरादरी को लेखपाल बनाने का काम किया,पहले एक ही बिरादरी के लेखपाल होते थे l कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने कहा कि कर्मचारियों को बोनस दिलाने का काम चौधरी चरण सिंह नें चालू किया l वहीं दूसरी ओ...

पीडीडीयू जंक्शन का मनाया गया स्थापना दिवस

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार डीडीयू नगर चंदौली, डीडीयू नगर।  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक और विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल के कलाकारों द्वारा देश-प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के इतिहास, क्षमता और महत्ता पर प्रकाश डाला गया।  विदित हो कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, जो पूर्व में मुगलसराय जंक्शन के नाम से जाना जाता था, वर्ष 1862 से अपनी सेवाएं दे रहा है। यह देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन कई अति महत्वपूर्ण रेलमार्गों का संगम है। इस स्टेशन से होकर पटना, गया, वाराणसी तथा प्रयागराज की ओर बड़ी संख्या में प्रतिदिन यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का आवागमन होता है l लगभग तीस हजार यात्रियों का प्रतिदिन इस स्टेशन पर आवागमन होता है। बड़ी संख्या में कोयला लादकर उत्तर भारत की ओर जाने वाली मालगाड़ियां इस स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने क...

लार्ड बुद्धा डॉ.अम्बेडकर सेवा समिति की बैठक कर विस्तार पर दिया गया बल

चित्र
चंदौली l मारकंडे महाविद्यालय ताराजीवनपुर सदलपुरा के प्रांगण में लॉर्ड बुद्धा डॉ अम्बेडकर सेवा समिति जनपद इकाई चंदौली की संविधान दिवस कार्यक्रम की पूर्णाहुती पर रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया और आगे के कार्यक्रम व समिति के विस्तार पर चर्चा की गयी l  जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या नें अधिकाधिक सदस्य बनाने /जोड़ने की बात पर पुरजोर बल दिया l वहीं पूर्व राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा नें सदस्यता शुल्क निर्धारित करने व प्रदेश उपाध्यक्ष रामजनम बागी(एडवोकेट) नें गांव की ओर कार्यक्रम करने व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार(एडवोकेट)नें 15 सदस्यों के कोर गठन व जिलामहामंत्री अरविन्द कुमार पंकज (एडवोकेट) नें समिति के गतिविधियों को अधिकारियों को अवगत कराने व मंडल अध्यक्ष विनोद त्यागी नें समिति के नाम से बैंक खाता खुलवाकर सदस्यता का न्यूनतम मासिक शुल्क निर्धारित करने की बात कही l जिसका श्रीराम प्रसाद, विजय कुमार (एडवोकेट), संजय कुमार दिनकर,दुलारे कनौजिया, त्रिलोकी नाथ सहित अन्य लोगों नें समर्थन किया l

खून को किसी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता- दिनेश चंद्रा

चित्र
इंसानी जज़्बात एक हैं, लहू का रंग एक है- मानव रक्त फाउंडेशन वार्षिक रक्तदान जनजागरूकता की मुहिम कवियों के कविताओं से किया गया - अबू हासिम मानव रक्त फाउंडेशन चंदौली,  पीडीडीयू l हमारी साझी विरासत ही हमारा सबसे बड़ा बल है। रक्तदान जनजागरुकता अभियान के तहत- मानव रक्त फाउंडेशन के तत्वावधान में -लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। समाज को जोड़ने के लिए ग्लू है खून, ज़ुबान और जज़्बात।शायर और कवि अपनी ज़ुबान में जज़्बात ही तो उड़ेलते हैं।एक रक्तदाता, जो आपके लिए बिल्कुल अनजान होता है, चंद पलों में ही आपसे खून का रिश्ता बना लेता है।मुशायरे में मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन वायु सेना दिनेश चंद्रा व श्री हरिशंकर पूर्व अध्यक्ष बार कांसिल उत्तर प्रदेश रहे l  वही बाहर से आये कवि शहजाडा कलिम, अना दहेलवी, आदर्श दूबे ,सावन शुक्ला,शहबाज तालिब,रामिश जौनपुरी,शरीफ़ शहबाज व संचालन अब्दुल्ला ख़ालिद ने किया l   फादर आनंद ,गौरी संकर,फादर परवीन, फादर मंजु मैथिव,परमोद ,हेमंत,भारत भूषण,शरफराज पहलवान,जूनेद कबीर, इशरत उस्मानी,इमरान बनारसी, आकिब, मास्टर सहाबुद्दीन ,स...

नौगढ़ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 52 प्रार्थना पत्र में 08 का निस्तारण

चित्र
जिलाधिकारी ने फरियादियों कि फरियाद सुन त्वरित कार्यवाही का दिया निर्देश पुलिस जनमानस कि समस्या को सुनकर तत्काल करें कार्रवाई-एसपी  चंदौली:-- -जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में 52 प्रार्थना पत्र पडा़।जिसमें 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।वहीं दिब्यांग मेडिकल बोर्ड का कैंप लगाकर तहसील परिसर में दिब्यांगो का पंजीकरण भी कराया गया।     जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की फरियाद को पूरी तन्मयता से सूनकर अधिकारी गुणवत्ता परख कर समय से निस्तारण करें। शासन की संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभार्थियों को ही लाभ दिलाया जाय। संपूर्ण समाधान दिवस मे महादेवपुर गांव निवासी अति गरीब नीरक्षर राजेंद्र व महेंद्र पाण्डेय ने आवास शौचालय ईत्यादि कि मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई। पिडित ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है।जिसपर ग्राम प्रधान की ओर से रिपोर्ट मे हमलोगों के पास चारपहिया वाहन होने का जिक्र किया गया है।जबकि रहने को छत भ...

डॉ.बुध्दप्रिय सुरेश सौरभ ग़ाज़ीपुरी को मिला 'काशी साहित्य श्री सम्मान-2023'

चित्र
वाराणसी l काशी साहित्यिक संस्थान (पंजीकृत), लंका, बी एच यू, वाराणसी, उत्तर प्रदेश का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह 2023 काशी वाराणसी में 16 दिसम्बर 2023 को पराड़कर भवन, विश्वेश्वर गंज, वाराणसी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । इस वार्षिकोत्सव में देश के कोने-कोने से चुने गए साहित्यकारगण उपस्थित रहें l जिसमें रामपुर फुफुआँव, ज़मानियाँ, ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) के चर्चित साहित्यकार डॉ. बुध्दप्रिय सुरेश सौरभ ग़ाज़ीपुरी जी को "काशी साहित्य श्री सम्मान-2023" से सम्मानित किया गया । यह सम्मान हिन्दी भाषा के उत्थान व प्रचार-प्रसार में महती योगदान के लिए संस्थान के संस्थापक आदरणीया सुनीता जौहरी जी द्वारा दिया गया । इससे पहले भी ग़ाज़ीपुरी जी को साहित्य उन्नयन संस्थान के द्वारा 15 अगस्त 2020 में "साहित्य श्री सम्मान" से नवाजा जा चुका है ।        इस सम्मान के प्राप्त होने से पूरे परिवार, गाँव, क्षेत्र, विद्यालय परिवार व शिक्षा विभाग में खुशी की लहर व्याप्त है । बताते चलें कि डॉ. बुध्दप्रिय सुरेश सौरभ ग़ाज़ीपुरी का मूल नाम डॉ. सुरेश कुमार है । ये बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश म...

18 दिसंबर को शांतनु महाराज कुसहा में सुनाएंगे प्रभु श्रीराम का शौर्य कथा

चित्र
रिपोर्ट ! नवीन राय चन्दौली, धीना l  क्षेत्र के कुसहा गांव स्थित अनिरुद्ध टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट में सोमवार को एक दिवसीय शौर्य कथा का आयोजन किया गया है।कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज कराएंगे।इसके लिए आपरुपा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य व ग्रामीण पूरी तैयारी में जुट गए है।कथा के लिए मजदूर पंडाल बनाना शुरू कर दिए है। आयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शौर्य कथा का आयोजन किया गया है।कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज कराएंगे।इसके लिए पूरी तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है।कथा आगामी 18 दिसम्बर सोमवार को अनिरुद्ध टेक्निकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट कुसहा के परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय शौर्य कथा सम्पन्न होगा।शौर्य कथा में भगवान श्रीराम के जीवन में महान चरित्र का वर्णन किया जाएगा। इसके लिए बकायदा भव्य पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है।ताकि श्रद्धालुओं को कथा सुनने में कोई दिक्कत न हो सके।कथा का रसपान करवाने के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को बुलाया जा रहा है।ताकि...

दृष्टिबाधित गरीब बच्चों मे वितरण किया गया कंबल

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा, क्षेत्र के अमर ज्योति केन्द्र स्थित दृष्टिवाधित विद्यालय में शनिवार को समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने चालीस बच्चों को ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया। इस दौरान बच्चों को हमेशा सहयोग का भरोशा दिया। कंबल पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। अंत में बच्चों को मिठाई सहित अन्य सामाग्री दिया गया। फोटो: मनिहरा दृष्टिबाधित बच्चों को कंबल वितरण करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व समाजसेवी गिरधारी जायसवाल ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि विकसीत भारत तभी होगा जब हम देश के हर नागरिकों के बारे में दया और प्रेम की भावना रखेंगे। प्रधानमंत्री का विकसीत भारत का संकल्प है कि गांव के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को योजना का लाभ मिले। इसके लिये हम सभी का दायित्व बनता है कि हर जरूरत मंद गरीब और असहायों को सेवाभाव से उन्हें योजना का लाभ दिलाये।  समाजसेवी गिरधारी जायसवाल द्वारा दृष्टिवाधित गरीब बच्चों को ठंड के मौसम में कंबल देना बहुत ही पुनित कार्य है। वही समाजसेवी गिरधारी जायसवाल व प्रधान अमित सिंह ने बच्चों को हर संभव सदैव सहयोग का भरोशा दिया। ...

स्कूली मेले मे बच्चों नें किया खूब खरीददारी

चित्र
सकलडीहा l विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा पर शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया l जिसमें बच्चों ने खूब खरीदारी किया l स्कूल खुलते ही विद्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल पहल देखी गयी क्योंकि विद्यालय में मेले का आयोजन था ।   छात्रों ने फुल्की ' चाट ' चाउमिन ' मोमोज आलूचाप ' ब्रेड पकौड़ा ' गुलाब जामुन ' लौंगलता ' अमरूद ' कापी पेंसिल रबर ' कटर ' कार्न ' और खिलौने की दुकाने लगा रखी थी जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर खरीदारी की अन्य परिषदीय स्कूल के अध्यापकों द्वारा भी लगाए गए स्टालों से खरीदारी की गयी ।  विद्यालय के प्रधानाध्यापक डाo देवेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि मेला का नाम सुनकर जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे थे वह भी आने लगे थे l आज अन्य दिनों से अधिक बच्चे थे ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मनिर्भरता के गुण विकसित होतें हैं । इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण यादव ' जेपी रावत,परमानन्द शर्मा,उमेश सिंह,रमायन यादव,अहसान अली,बृजेश यदुवंशी,अरुण विश्वकर्मा, प्रशान्त यादव, प...

लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गयी पुण्यतिथि

चित्र
चन्दौली, मुगलसराय l अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के निर्वाण दिवस पर उनके पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l  इस दौरान लोगों ने उनके बताए सिद्धांतों को अमल करने का संकल्प लिया तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे विरले धरती पर कभी-कभी जन्म लेते हैं, स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के उनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता l उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों का एकीकरण कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l कार्यक्रम में महेंद्र पटेल, अवधेश शर्मा, नारायण प्रसाद सोनकर, शाहिद तौसीफ ,सभासद सियाराम यादव, बीके सिंह, डीके राय, रंजीत रंजन, विभांशु रंजन, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, पप्पू पटेल, रामजी पटेल, दिनेश कुमार, संज...