संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी नें किया गिरफ्तार

चित्र
झारखण्ड l झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पर सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है l ईडी से पूछताछ खत्म होती और गिरफ्तारी की नौबत आती, उससे पहले ही हेमंत सोरेन ने वो कानूनी चाल चल दिया, कि बुधवार को ईडी के चार अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल के अलावा अज्ञात अधिकारियों को ही एससी-एसटी एक्ट के मुकदमा में फसा दिया l फोटो :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  जब साक्ष्य सबूतों को सामने रखकर जांच अध‍िकार‍ियों ने हेमंत सोरेन से पूछताछ की तो वे सही जवाब नहीं दे पाए और घोटाले से अर्जित आय का संदिग्ध मनी ट्रांजेक्शन से जुड़ा होना पाया गया है. यानी पैसों का लेनदेन हुआ जो इस घोटाले से जुड़ा हुआ था. इसकी पूरी चेन जांच एजेंसी को मिल गई है. आरोप है क‍ि गलत तरीके से हासिल की गई जमीनों पर सोरेन के परिवार और उनके करीबियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण था. इसके भी पुख्‍ता सबूत मिले हैं. सीधे जवाब नहीं दे पाए हेमंत सोरेन ईडी सूत्रों का कहना है कि जब जांच अधिकारियों ने उनसे इसके बारे में सवाल क‍िए तो वे सीधे जवाब नहीं दे पाए. इ...

रेलवे पुलिस नें वापस कराया पापा की परी

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार चंदौली l डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर विती रात को एक नाबालिक लड़की अकेले संदिग्धावस्था में घूमते हुए पाई गयी l पुलिस से पूछताछ में बतायी कि वह पटना के मसौढ़ी की रहने वाली है। वह अपनी माँ की डांट फटकार से नाराज होकर बिना बताए भटकते हुए यहां आ गई। वहीं उसके पिता मुन्ना को बुलाकर उसे सही सलामत सुपुर्द कराया दिया गया l बता दें कि उ0 नि0सरिता गुर्जर साथ सहायक उप निरीक्षक दीपेश कुमार के द्वारा उक्त लड़की को उसके स्वेच्छानुसार, प्रेमवूर्वक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू लाया गया और चाइल्ड लाइन डीडीयू के टीम मेंबर मीरा कुमारी के द्वारा काउंसलिंग कराया गया।तदोपरांत उक्त नाबालिक को उसके परिजनों तक सही सलामत व सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन डीडीयू को सुपुर्द किया गया जहां बाद में उक्त लड़की के पिता मुन्ना डीडीयू स्टेशन आए और अपनी बच्ची को समझा बुझाकर वापस अपने घर लेकर गए। उक्त लड़की के पिता ने बताया कि वह अपनी बच्ची को बहुत प्यार करते हैं और बहुत लाड़ के ही कारण वह अपनी मां की डांट से इतना नाराज हो गई कि घर में बिना बताए घर से रुठ कर यहां आ...

सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी गयी विदाई

चित्र
चन्दौली l अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाईन श्री रघुराज द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार, स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। फोटो : पुलिस लाइन सभागार चंदौली में विदाई के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में उ0 नि0 ना0 पु0 श्री रतिभान सिंह, उ0 नि0 ना0 पु0 श्री धर्मदेव तिवारी, उ0 नि0 रेडियो श्री कुमार राहुल सिंह व मु0 आ0 स0 पु0 श्री प्रदीप कुमार राय (स्वैच्छिक) शामिल रहे l

पेयजल आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओं का टूटा सब्र,प्रदर्शन कर जताया विरोध

चित्र
चंदौली, सकलडीहा,  कस्बा सहित तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर गावों के पचासों हजार उपभोक्ताओं के तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने और शिकायत के बाद भी विभागिय अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन देने पर उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया जिसे लेकर आक्रोषित ग्रामीणों नें प्रदर्शन कर विरोध जताया फोटो:पेयजल आपूर्ति को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण  दरअसल टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांव के करीब पच्चासों हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति होती है। बीते तीन दिन पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था। फोटो:टिमिलपुर में खोदा गया जल जीवन मिशन के तहत अधूरा पड़ा नाला निर्माण  इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे कस्बा में सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान हो गये l वहीं शिकायत के बाद भी निर्माण नही हो पाया। जबकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक शुरू कराने का आश्वासन दिया था। विरोध जताने वालो में सुनील चौहान, नन्हकू, आदित्य, धरमू, चौथी राम, र...

वेलफेयर एसोसिएशन के नंबर कीपर के चुनाव में गुड्डू व धर्मराज को मिली जीत

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार चंदौली, डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के नंबर कीपर का चुनाव मंगलवार केा गहमा-गहमी के बीच हुआ।जिसमें गुड्डू यादव और धर्मराज भारती कीपर चुने गए।विजेता पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पूर्व सुबह आठ बजे से दो बजे तक ऑटो चालकों ने कीपर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया। प्रति वर्ष जनवरी माह में रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के कीपर का चुनाव किया जाता है। मंगलवार को चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी शुरू हो गई। कीपर के लिए एक पक्ष में गुड्डू यादव उगता हुआ सूरज चुनाव चिह्न और धर्मराज भारती झोपड़ी चुनाव चिह्न के साथ मैदान में खड़े हुए। दूसरे पक्ष में मंटू गुप्ता चुनाव चिह्न चश्मा और साजिद हुसैन उर्फ रिंकू चुनाव चिह्न कुर्सी के साथ मैदान में उतरे। सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक कुल 549 मतदाताओं में 490 चालकों ने मतदान किया।  दोपहर दो बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। इसमें छह मत अवैध घोषित हुए। गुड्डू य...

भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान-विधायक प्रभुनारायण

चित्र
पीडीए पखवाड़ा में तीसरी जन पंचायत के माध्यम से लोगो को किया जागरूक चंदौली, चहनियां l केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जनता महंगाई व बेरोजगारी की दंश झेल रही है । सरकार द्वारा आरक्षण को खतम किया जा रहा है । देश,लोकतंत्र,आरक्षण बचाने के लिए पीडीए के माध्यम से एक जुटकर होकर हमलोग सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे l  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पखवाड़ा व जन पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें महगांव गांव में मंगलवार को कही l फोटो -महगांव में लोगो को सम्बोधित करते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे हम सबको मिलकर सम्बिधान को बचाना है । सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान,नौजवान व गरीब परेशान है । प्रधानमन्त्री ने वादा किया था कि हर घर मे 15 लाख व नौकरी देंगे किन्तु वादा पूरा नही किये । हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को खून देकर आजादी दिलाने का कार्य किया था । इस आजाद भारत को सरकार बेचने का कार्य कर रही है ...

हवाला के चालीस लाख रूपये के साथ एक पकड़ाया

चित्र
रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा रिपोर्ट ! संदीप कुमार चन्दौली, डीडीयू नगर । राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी।जीआरपी के सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने प्रेसवार्ता में कहीं। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार ​सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार​ मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैंग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 40 लाख रुपये मिला। पूछताछ करने पर व्य​क्ति ने अपना नाम ...

शिक्षा से ही जीवन के सम्पूर्ण मार्ग का अख्तियार संभव है-अर्जुन आर्या

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सटीक संवाद,बिहार कैमूर (भभुआ) जनपद के प्रखंड रामगढ़ में लार्ड बुद्ध डॉ.अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में रोटी ,कपड़ा और मकान एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान के उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति मिशन के तहत रविवार को एक बैठक आहूत की गई l जिसकी अध्यक्षता रामबचन और संचालन विजय कुमार एवं जयचंद नें किया l फोटो : रामगढ़ प्रखंड में अपने वक्तव्य देते अर्जुन प्रसाद आर्या यह भी पढ़ें -  डॉ. अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण का कार्य किया - मुरारी प्रसाद गौतम   बैठक में मुख्य अतिथि एवं समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद 'आर्या'  नें कहा कि जीवन का प्रशस्त मार्ग अख्तियार करने के लिए सबसे अहम है शिक्षा l शिक्षित बनने के बाद रोटी कपड़ा और मकान सहित सबकी प्रतिपूर्ति हो जाएगी l जरिये स्वास्थ्य और सम्मान जीवन प्रबंधन सामाजिकता आजीविका प्रेम सौहार्द और बन्धुत्व सब कुछ पाना संभव हो जाता है l शिक्षा से व्यक्ति रोजगार की ओर अग्रसर होता है l रोजगार से आर्थिक स्थिति में बदलाव आता है l जब बदलाव आता है तो जीवन स्तर ऊपर उठता है l जिससे व्यक्ति अपन...

यूथ को नशे का लती बनाने आ रही गांजा की खेप पकड़ाई

चित्र
एसपी चंदौली नें पकड़ने वाली पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच को पचीस-पचीस हजार ईनाम देने की किया घोषणा रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चंदौली,  सकलडीहा l  युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलनें उन्हें नशे का लती बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट को मैजिक अशोका लेलैण्ड WB19L609 से 74.550 किग्रा गांजा के साथ अजय पटेल पुत्र रामनारायण पटेल उम्र 22वर्ष निवासी ग्राम बनकट लोधी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को नईबाजार से सोमवार को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाई प्रचलित है l बरामद गांजा की कुल कीमत लगभग 11.50लाख आँकी गयी l पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार नें बताया कि सकलडीहा कोतवाल राजीव कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच से सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन को नौबतपुर से पीछा किया जा रहा है जो नईबाजार की ओर जा रही है जिसे देर न करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग किया गया तो बाडी के नीचे चेसिस के ऊपर बने बॉक्स के अन्दर कुल 69 पैकेट बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन 01 किग्रा के करीब पाया गया। सम्पूर्ण पैकेटों का तौल किया गया तो कुल वजन 74.550 किग्रा प्राप्त हुआ...

देश संविधान से चलेगा धर्म से नहीं-बाबूलाल यादव

चित्र
समाजवादी पार्टी नें पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों में वितरण किया कंबल रिपोर्ट ! संदीप कुमार चंदौली, डीडीयू नगर। क्षेत्र के बहेड़ा गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी का पिछड़ा,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक (पीडीए) जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबू लाल यादव रहे। इस दौरान बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में योजनाएं लाभार्थियों के घर घर पहुंच जाती थी। कहां कि समाजवादी पार्टी के सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। किसानों को खेतों के सिंचाई करने के लिए फ्री में पानी मिलते थे। किसान बीमा दुर्घटना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपए का मिलता था।छात्र छात्राओं को फ्री लैपटॉप,साइकिल दिया जाता था। जिससे नौजवान छात्रों का विकास हो सके। आज भाजपा शासन में सारी योजनाएं बंद है। जिससे देश की जनता कराह रही है।भाजपा सरकार धर्म की राजनीति कर रही हैं। जबकि लोगों रोजगार चाहिए।देश की शिक्षा महंगा हो गया है। जिससे आम लोग शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं।देश के लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। देश में बाबा...

चंदौली:रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जीआरपी आरपीएफ रहा सतर्क

चित्र
प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं ने रेलवे में नौकरी देने का किया था मांग रिपोर्ट ! संदीप कुमार चंदौली, डीडीयू नगर। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं ने रविवार को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। युवा रेलवे में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए गए आह्वान को देखते हुए रविवार को बिहार से सटे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी अत्य​धिक सतर्कता बरती गई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम दिन भर रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशन पर गश्त करती रही। इस दौरान स्टेशन पर चेकिंग अ​भियान चलाया गया। पिछले गत दिनों से युवा रेलवे में रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। इधर बीच सोशल मीडिया पर 28 जनवरी को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया था। बिहार के युवाओं की ओर से किए गए आह्वान को देखते हुए बिहार से सटे डीडीयू स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। रविवार की सुबह ही राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ​सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल और सर्कुलेट...

क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस विभाग ने 38 रनों से बेसिक शिक्षा विभाग को दी मात

चित्र
चंदौली । महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को पुलिस विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस विभाग ने 38 रनों से जीत हासिल की l ज्ञातव्य है कि पुलिस विभाग के टीम का नेतृत्व जहां पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार जी कर रहे थे वह बेसिक शिक्षा का नेतृत्व जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया। ये खबर भी पढ़ें-  प्राथमिक विद्यालय की मान्यता रद्द बंद करने का निर्देश जारी मैच में टॉस जीतकर पुलिस विभाग के टीम कप्तान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बैटिंग करने का निर्णय लिया और खुद 48 बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग के सामने 169 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। इस प्रकार 15 ओवर में पुलिस विभाग ने 169 रन बनाया। बेसिक शिक्षा विभाग से बैटिंग की शुरुआत खुद जिलाधिकारी एवं दूसरी तरफ खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ नागेंद्र सरोज ने की। ये खबर भी पढ़ें-  स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षा विभाग की टीम 14 ओवर में 131 रन बनाकर सिमट गई। इस प्रकार पुलिस विभाग की टीम 38 रनो से जीत हासिल किया। समापन में संबोधित करते हुए ...

एसपी नें फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस, पुलिस विभाग में मची खलबली

चित्र
चंदौली l पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाया l बहुत दिनों से मलाईदार थानों पर जमें पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से विभाग में खलबली मच गयी है l कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु एसपी चंदौली 76 आरक्षी/मु0 आरक्षियों को उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है l   आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को मजबूत रखने को लेकर एसपी डॉ अनिल कुमार लगतार पुलिस विभाग में उनके कार्य क्षेत्र को बदलाव कर शख्त से शख्त निर्देश जारी कर रहें है l  जिनके कार्यशैली से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है l एसपी चंदौली के द्वारा पूर्व में भी कई बार पुलिस के कार्य क्षेत्र में बदलाव को लेकर स्थानांतरण किया जा चुका है l

प्राथमिक विद्यालय की मान्यता रद्द , बन्द करने का निर्देश जारी

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l कस्बा स्थित मान्यता प्राप्त आदर्श बाल शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय को कूटरचित तरीकों से मान्यता लेने तथा विद्यालय की अचल संपत्ति को बिना किसी सक्षम अधिकारी के परमिशन बगैर विक्रय का संज्ञान होने पर एवं शिक्षा विभाग के त्रि-स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट द्वारा स्पष्ट प्रमाणिक होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली ने खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा को विद्यालय बंद कराने का निर्देश दिया है । ये खबर पढ़ें-  तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग ये खबर भी पढ़ें -  चंदौली-जनपद के सभी स्कूल,कॉलेज,सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में शान से लहराया राष्ट्रध्वज  एक ओर से यह भी देखने को मिलता है कि अंडर सेक्शन 307 के अभियुक्त को यही विद्यालय जन्मतिथि का मामला गंभीर होने पर द्वितीय जन्म तिथि उपरोक्त प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल के द्वारा ही जारी किया गया है , इस तरह से यह देखा जाता है कि जनपद चंदौली में ऐसे चर्चित मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय भी हैं जो समस्त अनियमितता का उलंघन करने में काफी कलाकार है l ये खबर पढ़...

समाजवादी पार्टी ने जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन कर गरीबों में वितरण किया कम्बल

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर। क्षेत्र के उतरौडी विद्यालय में समाजवादी पार्टी का पिछड़ा,दलित,आदिवासी अल्पसंख्यक जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में योजनाएं लाभार्थियों  के घर घर पहुंच जाती थी। आज भाजपा के शासनकाल में चल रही योजनाएं नगण्य है। फोटो : उतरौडी विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल यादव उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। किसानों को खेतों के सिंचाई करने के लिए फ्री में पानी मिलते थे। किसान बीमा दुर्घटना में लाभार्थियों को पांच लाख रुपए गुजारे के लिए मिलता था। समाजवादी पार्टी की सरकार में छात्र छात्राओं को फ्री लैपटॉप, साइकिल दिया जाता था। जिससे इनका विकास हो सके। आज भाजपा शासन में सारी योजनाएं बंद है। जिससे देश की जनता कराह रही है। भाजपा के कथनी करनी में अंतर है। जिसका जवाब आने वाले लोकसभा की चुनाव में जनता जवाब देगी। कार्यक्रम की अंत में क्षेत्र के गरीब मजदूर वृद्ध महिला पुरुषों में सैकड़ों कम्ब...

पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी के चार जवानों को दिया सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर।  जीआरपी डीडीयू में तैनात निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, उ0नि0 मुन्नालाल, हे0 का0 अनिल तिवारी और का0 राहुल यादव को पुलिस महानिदेशक विजय कुमार की ओर से प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह नें सिल्वर मेडल और प्रश​स्ति पत्र देकर गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया । दरअसल हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त डीडीयू स्टेशन से अपहृत बच्चे की बरामदगी और पंजाब मेल और बाड़मेर एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना में माल बरामदगी करने में जीआरपी टीम के चार जवानों को सफलता मिली थी । डीडीयू स्टेशन से 25 सितम्बर को बच्चे के गायब होने के दो दिन के भीतर जीआरपी टीम द्वारा बरामद कर ​लिया गया । यही नहीं, बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया था । इसी तरह जून माह में बाड़मेर एक्सप्रेस और पंजाब मेल से बड़ी चोरी हुई थी । इस मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने विदेशी मुद्रा सहित साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद की थी । जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिह ने बताया कि जवानों को मेहनत का फल मिला है ।

जनपद के सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में शान से लहराया राष्ट्रध्वज

चित्र
अधिकारी सभी योजनाओं का अच्छे से करें क्रियान्वयन जिससे सामाजिक और आर्थिक असमानता पूरी तरह हो समाप्त-डीएम  चंदौली l देश का 75 वां गणतंत्र दिवस जनपद में पूरे धूमधाम से मनाया गया।महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मा. केंद्रीय मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय ने परेड की सलामी ली और सभी को संवैधानिक संकल्पों की शपथ दिलाई और जनपदवासियों को भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l वहीं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कैंप कार्यालय,कलेक्ट्रेट कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया l फोटो : महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुए कार्यक्रम Also read- स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सभी लोगों से मिलकर भारत को विकसित देश बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपना कर्तव्य करके भारत को दुनिया में एक समृद्ध कल्याणकारी और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे।उन्होंने कहा कि वर्...

GOAL के तत्वावधान में हुआ ऑनलाइन कवि सम्मेलन

चित्र
रिपोर्ट - संजय कुमार दिनकर, मीडिया प्रभारी GOAL भारत :   GOAL के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 25 जनवरी को ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों ने प्रतिभाग किया । इस हाड़कँपाती ठंड में भी दो घंटे तक डिजिटल माहौल काफी गर्म रहा । यह भी पढ़ें -  GOAL द्वारा आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम 2021-23  आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन GOAL की स्थापना 6 दिसम्बर 2021 को हुई थी । तब से लेकर अब तक GOAL ने लगातार अपने उद्देश्यों को पूरा किया है । GOAL के उद्देश्य हैं - आंबेडकरवादी साहित्यकारों की खोज करना, उन्हें सम्मानित करना तथा साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन करना । GOAL द्वारा आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य कवियों के अतिरिक्त अन्य ख्यातिप्राप्त कवि भी शामिल हुये ।  यह भी पढ़ें - GOAL के पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य व्यंग्य सहित समसामयिक एवं गंभीर विषयों पर मुक्तक, कविता और ग़ज़ल का सस्वर वाचन किया । 'नाहर-सतसई' के रचयिता र...

जरुरत मंदों की मदद करना ही सच्ची इंसानियत-दिनेश सिंह यादव

चित्र
चंदौली, सकलडीहा , तहसील मुख्यालय के समीप नागेपुर मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज परिसर में लोकतंत्र सेनानी स्व. सेचन सिंह यादव के यादगार दिवस पर जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया l इस मौके पर काफी संख्या में बुजुर्ग और महिला पुरुष मौजूद रहे। फोटो: सकलडीहा में जरूरत मंदों को कंबल वितरण करते हुए समाजसेवी Also read -  स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर  समाजसेवी दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इंसानियत के नाते हर व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह हर गरीबों जरूरत मंदों की सहायता के लिये आगे आये और उनकी मदद कर एक हिस्सा बनें, गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देकर समाज को नया आयाम दें l जिससे पारस्परिक सौहार्द मजबूत हो सके और आपसी तन्मयता स्थापित हो l Also read -  डॉ. अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण का कार्य किया - मुरारी प्रसाद गौतम वही समाजसेवी विजय बाबू जायसवाल और संतोष रस्तोगी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्व. सेचन सिंह यादव सदैव गरीबों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। यह सबसे पुनीत पहल है जो उनके आर्दशों को आज भी जीवंत रखा है। ...

मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का कर सकता है निर्माण-देवेंद्र यादव

चित्र
अटेवा NMOPS ने मतदाता व पेंशन जागरूकता मार्च निकालकर मतदान के लिए किया जागरुक चन्दौली l राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इकाई चन्दौली ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के क्रम में मतदाता एवं पेंशन जागरूकता पर सदर ब्लाक परिसर में एक गोष्ठी कर मार्च का आयोजन किया जो ब्लाक परिसर से चलकर धरना स्थल पर समाप्त हुआ।अटेवा के जिलासंयोजक देवेन्द्र यादव के अगुवाई में मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च का आयोजन सदर ब्लाक परिसर से शुरू होकर धरना स्थल चन्दौली पर समाप्त किया गया। मार्च की अगुवाई कर रहे जिलासंयोजक ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकता है इसलिए हमें अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए,और वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों के बुढ़ापे के हित मे पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करे।  इस अवसर पर रिंकू सिंह (जिला उपाध्यक्ष) दिवाकर सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) दुर्गेश कुमार सिंह (जिला सोशल मीडिया प्रभारी),प्रमोद यादव,संजय कुमार सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़),भूपेंद्र सिंह , कन्हैया लाल गुप्त...

चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम द्वारा फ़ैयाज़ अहमद को किया गया सम्मानित

चित्र
निर्वाचन में स्वीप सहयोगी के रूप में बेहतरीन कार्य के लिए हुए सम्मानित चंदौली, डीडीयू नगर l नगर के केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी. फुंडे ने स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। फ़ोटो :फ़ैयाज़ अहमद को प्रशस्ति पत्र देते जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे Also read लखनऊ:कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त  मूलतः चहनियां क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी फ़ैयाज़ अहमद के द्वारा निर्वाचन में वर्ष 2017 से ही योगदान किया जा रहा है। विगत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान -2024 में इन्होंने बढ़चढ़ कर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन करवाने या नाम को हटवाने के लिए जागरूक किया। Also read:- डॉ. अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण का कार्य किया - मुरारी प्रसाद गौतम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई अभियान की विशेष तिथियों पर जागरूकता के कार्यक्रम, रैली, संगोष्ठी तथा घर घर मतदाताओं से संपर्क आदि के माध्यम से युवा, बुजुर्ग, दिव्या...

स्वास्थ्य विभाग के रहमों करम से फल-फूल रहे झोलाछाप डाक्टर

चित्र
जाँच के नाम पर भी लूटी जा रही गरीबों की गाढ़ी कमाई चन्दौली , जनपद भर में अप्रशिक्षित चिकित्सक गंभीर रोग का इलाज कर मरीजों की जिंदगी से खेल रहे हैं । उनके इस कृत्य से जहाँ लोगों की गाढ़ी कमाई की लुटमलूट मची हुई है, वहीं लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है । इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं । Also read-  सकलडीहा तहसील का लाखों की लागत से बना शौचालय बना शोपीश यूपी के जनपद चन्दौली में धानापुर, सकलडीहा, चहनियाँ, बरहनी, सदर, नियामताबाद, चकिया, शहाबगंज सहित नौगढ़ ब्लाक में अनेकों नर्सिंग होम, क्लिनिक हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर खोलकर धड़ल्ले से संचालित किये जा रहे है, जिनपर स्वास्थ्य विभाग का पूरा रहमों करम है । उनके पास न तो रोग से सम्बंधित एक्टिविष्ट चिकित्सक हैं और न ही सार्थक जानकारी है । फिर भी सभी रोगों का ईलाज किया जा रहा है । Also read -  तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है, जिनके द्वारा सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा किया जा रहा है । उनके ...

लखनऊ : कड़ाके की ठंड से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

चित्र
सटीक संवाद,लखनऊ । कोहरे और गलन भरी शीतलहर ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर रखा है । जनवरी माह में पड़ रही हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहने को विवश कर दिया है। रोज कमाने खाने वालों का जीवन तो और बेहाल हो गया है। शिशुओं की देखभाल मुश्किल हो रहा है। मानव से लेकर पशु पक्षी तक गर्म ठिकाने खोजने लगे हैं। स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में ठिठुर रहे हैं। अलाव, हीटर, गीजर,कोयला आदि की मांग बढ़ गई है। Also read -  ट्रेनों के इंतजार में शीतलहर भरी ठंड में ठिठुर रहे यात्री  शासन के आदेश के बाद भी चट्टी चौराहों पर अलाव की उत्तम व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिख रहा है l जगहों जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैँ l ठंड से रोजी रोजगार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाके ठंड की चपेट में हैं। Also read -  डॉ. अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में संविधान निर्माण का कार्य किया - मुरारी प्रसाद गौतम मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठण्ड के बाद अब कोहरा भी कोहराम मचाने लगा है। बुधवार शाम कोहरा व कड़ाके की ठंड स...

महिलाएं समाज एवं देश के विकास में निभा रहीं अग्रणी भूमिका-राजीव कुमार सिंह

चित्र
चंदौली, सकलडीहा,  राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतवाली परिसर में बुधवार को अमर ज्योति सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किशोरियों द्वारा स्वागत गीत एंव नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । फोटो: कोतवाली में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कोतवाल व अन्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार सदैव तत्पर है। लगातार विभिन्न कानून जारी किए जा रहे हैं । समाज में आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर समाज एवं देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ।  वहीं महिला कानून अधिकारों को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति दीदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, व...

युवा मतदाता बनेंगे देश के कर्णधार : अनुपम मिश्रा

चित्र
लोकतंत्र का महापर्व है मतदान करना-डॉ माया सिंह चंदौली, सकलडीहा l  उपजिलाधिकारी अनुमप मिश्रा और डायट प्राचार्य डा. माया सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली और मतदान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सकलडीहा इंटर कॉलेज और डायट सहित परिषदीय विद्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया गया। ये भी पढ़ें :- महिलाएं समाज एवं देश के विकास में निभा रहीं अग्रणी भूमिका-राजीव कुमार सिंह फोटो: डायट पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते हुए डायट प्राचार्य डा. माया सिंह  ये भी पढ़ें:-  तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग   रैली को सम्बोधित करते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि मतदाता ही विकसित भारत के भाग्य विधाता है। युवा मतदाता देश के कर्णधार है। वही डायट प्राचार्य डा. माया सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व होता है मतदान करना। इस महापर्व में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए ।अपने मत का प्रयोग कर देश को सशक्त बनाने में पूर्ण...