जरुरत मंदों की मदद करना ही सच्ची इंसानियत-दिनेश सिंह यादव

चंदौली,
सकलडीहा, तहसील मुख्यालय के समीप नागेपुर मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज परिसर में लोकतंत्र सेनानी स्व. सेचन सिंह यादव के यादगार दिवस पर जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया l इस मौके पर काफी संख्या में बुजुर्ग और महिला पुरुष मौजूद रहे।

फोटो: सकलडीहा में जरूरत मंदों को कंबल वितरण करते हुए समाजसेवी


 समाजसेवी दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इंसानियत के नाते हर व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह हर गरीबों जरूरत मंदों की सहायता के लिये आगे आये और उनकी मदद कर एक हिस्सा बनें, गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देकर समाज को नया आयाम दें l जिससे पारस्परिक सौहार्द मजबूत हो सके और आपसी तन्मयता स्थापित हो l


वही समाजसेवी विजय बाबू जायसवाल और संतोष रस्तोगी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्व. सेचन सिंह यादव सदैव गरीबों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। यह सबसे पुनीत पहल है जो उनके आर्दशों को आज भी जीवंत रखा है। इस मौके पर सौ से अधिक जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया।


अंत में लोकतंत्र सेनानी के परिवार के लोगों ने समाज और देश सेवा का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को मतदान के लिये अपील किया गया। इस मौके पर इकराम, राकेश राम, अजय सिंह,कलावती देवी,केशव राजभर, पन्ना सहित अन्य रहे।

और नया पुराने