संदेश

आक्रोश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गेहूं धान की बीज और कृषि यंत्र की सब्सिडी से किसान कोसों दूर-मनमन सिंह

चित्र
चंदौली l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें बताया कि किसानों को गेहूं धान की बीज और कृषि यंत्र पर मिलने वाला सब्सिडी अभी तक नहीं मिली है जिसको लेकर किसान ऑफिसों का चक्कर लगा रहे हैं और काफी चिंतित है l   उन्होंने बताया कि उक्त समस्या को लेकर के कृषि जिला अधिकारी व उच्चाधिकारियों से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह मे किसानों को सब्सिडी का लाभ सरकार द्वारा सीधे उनके खाते मे भेजा जायेगा l परन्तु अभी तक सब्सिडी नहीं मिलने से रवि की बुवाई करने को लेकर किसान काफी चिंतित है l उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक किसानों के खाते में गेहूं धान के बीज व कृषि यंत्र की खरीदारी की सब्सिडी नहीं भेजी जाती है तो वह 1 दिसंबर समय 11:00बजे से धानापुर बीज केंद्र (डेढ़वलिया) मे किसान यूनियन के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने कों बाध्य होंगे l 

जेसीबी से खुदाई के दौरान दुकान का छज्जा गिरा,पीडब्लूडी की मनमानी पर रोष

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा l चंदौली-सैदपुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के ऊपर मनमानी करने का आरोप लग रहा है। सकलडीहा बाजार के सघन तिराहे के करीब शनिवार को नाली के लिए गड्ढा कर रहे जेसीबी मशीन से किराने की दुकान के छत को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी नाली बनाने के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। चंदौली-सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। प्रारंभिक दौर में सड़क के दोनों किनारो पर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी ज़द में बाजार की कई दुकानें आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सघन तिराहे के समीप संचालित किराने की दुकान को विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया l विशुनपुरा गांव निवासी अशोक कुमार किराने की दुकान खोलकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुकान क्षतिग्रस्त होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के मनमाने एवं पक्षपातपूर्ण रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है।   व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता व केके सोनी ने बताया कि नाली व सड़क निर्मा...

इस्तीफा देने के बाद भी बैनर में अध्यक्ष लिखने पर व्यापारियों में नाराजगी

चित्र
चन्दौली, कमालपुर। कस्बा में बीते अगस्त माह में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भी बैनर में अध्यक्ष पद लिखने से व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।इसके लिए रविवार को व्यापारियों ने पुलिस व जिलाध्यक्ष राघव सिंह से मामले को अवगत कराया।इस पर पुलिस ने सुदामा जायसवाल को चुनाव न होने तक किसी भी जगह अध्यक्ष न लिखने का निर्देश दिया।वही जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों को जल्द से जल्द नए अध्यक्ष को बनाने का आश्वासन दिया। कमालपुर बाजार में बीते 30 अगस्त को व्यापारियों की मांग पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल ने टाली पर लाउडस्पीकर से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।विगत 5 सितंबर को पंचायत भवन पर खुली बैठक में व्यापारियों ने मांग किया कि चुनाव प्रकिया से नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। इसके लिए बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव कराने के लिए 13 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाया गया।चुनाव कमेटी ने लगभग 1000 व्यापारियों के प्रत्येक फर्म से 20 रुपया लेकर रसीद काटकर व्यापारी सदस्य बनाया।ताकि व्यापारी सदस्य ही चुनाव प्रकिया में प्रतिभाग कर सके। इससे नाराज व्यापारियों ने कम...

पीएचसी जीयनपुर पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति और बदहाली पर लोगों नें प्रदर्शन कर दिया चेतावनी

चित्र
मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों मे गवानी पड़ रही गाढ़ी कमाई l  चन्दौली,धानापुर क्षेत्र के जीयनपुर मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जर्जर व्यवस्था और बेपरवाह कर्मचारियों को लेकर क्षेत्रीय किसानों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा और उनके बिरुद्ध एक दिवसीय धरना पर बैठ प्रदर्शन किया और चिकित्सकीय सुविधा सुदृढ़ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया l वहीं डिप्टी सीएमओ धानापुर नें जल्द ही समस्या निवारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया l ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि जिस अस्पताल को खोलने के लिए किसानों नें अपनी बिघहों भर की जमीन दान मे दें दिया l इस आसय से कि नजदीक मे अस्पताल हो जाने से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय सुबिधाये मिलेंगी और आमजनमानस को लाभ मिलेगा लेकिन आज इस अस्पताल पर न तो पानी की उत्तम व्यवस्था है और नहीं डाक्टरों की उत्तम व्यवस्था है l आसपास के मरीजों को मजबूर होकर प्राइवेट अस्पताल मे जाकर गाढ़ी कमाई बर्बाद करना पड़ रहा है l इस दौरान पूर्व प्रचार्य बंशनारायण सिंह ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह पूर्व प्रधान पति खरपत राम श्रीनारायण राम अमरनाथ सिंह जिलापंचायत अ...