चंदौली:चार महीने में 46 इनामी अपराधी गिरफ्तार, अगस्त में 17 बदमाश सलाखों के पीछे
11 साल से फरार 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा गया, 2018 से फरार पॉक्सो आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार रिपोर्ट: रतन लाल चंदौली । जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चंदौली पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। पुलिस के अनुसार पिछले चार महीनों में अलग-अलग मामलों में वांछित और इनाम घोषित 46 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें कई ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। अकेले अगस्त महीने में पुलिस ने 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एक तरफ लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, वहीं दूसरी ओर गो-तस्करी, पॉक्सो, अपहरण-फिरौती और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में टीमें सक्रिय की गई हैं। 11 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हिस्ट्रीशीटर अगस्त की प्रमुख कार्रवाई में ...