संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPS नईबाजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी

चित्र
अभिभावकों और ग्रामीणों ने किया अवलोकन, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सराहनीय  चंदौली सकलडीहा। विकास खंड के UPS नई बाजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एआरपी प्रशान्त पाण्डेय, संतोष कुमार वर्मा उमाशंकर यादव नीरज सोनकर सहित अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर के देखरेख में यह कार्यक्रम काफी सहयोगात्मक और प्रेरणादायी रहा। विद्यालय परिसर काफी बड़ा, आकर्षक था। विशेषकर रेलगाडी के डिब्बो के रूप मे क्लासरूम और ऑफिस उसके इंजन के रूप मे देखना काफी आकर्षक था। बच्चों के कोतुहलपूर्ण वातावरण मे उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों में उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृस्टिकोण का प्रदर्शन होना सराहनीय था।  बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स को अत्यधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ समझा पा रहे थे। शनिवार को इन नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चों ने न केवल विज्ञान के सिद्धांतों को समझा है, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन की समस्या...

अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन से 1.75 करोड़ के साथ दो धराए

चित्र
लखनऊ से ले जा रहे थे कोलकाता, पैसे के बाबत नहीं दिखाए कागजात चंदौली,डीडीयू नगर । राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन से 1.75 करोड़ रुपये नकद बरामद किया। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।दोनों एसी कोच में सवार होकर रुपये की खेप लखनऊ से कोलकाता ले जा रहे थे। शनिवार को जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने मामले का खुलासा किया। बरामद रुपये और आरोपियों को वाराणसी के आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। इस बाबत सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों को बताया कि होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी लगातार गश्त कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामानों पर नजर रख रही है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत की देख रेख में संदिग्ध सामान की तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे डाउन अकालतख्त एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर रुकी।इस दौरान जीआरपी एस...

जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में अंजू यादव प्रथम

चित्र
युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना उद्देश्य  चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित किया गया, जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करते हुए देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा अभिव्यक्ति क्षमता क...

पुलिस चौकी के चंद कदमों से भैंस चोरी होना पुलिस को खुली चुनौती है: पिंटू पाल

चित्र
एक माह में तीन तीन चोरियां, खुलासा एक का भी नहीं  चंदौली । सकलडीहा क्षेत्र में डेढ़ावल पुलिस चौकी के चंद कदमों पर उकनी बीरम राय से दरवाजे के सामने से शुक्रवार रात भैंस चोरी की घटना ने गांववासियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बढ़ा दिया है। पीड़ित अखिलेश यादव ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से त्वरित कार्रवाई व भैंस की बरामदगी की मांग की है, ताकि अन्य लोगों में भी विश्वास बना रहे।लेकिन क्षेत्र में चोरी की बार‑बार घटनाएं होने से लोग पुलिस की गश्त व निगरानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।डेढ़ावल पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर चोरी की यह तीसरी घटना है। सूत्रों के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में कई दुकान में चोरी भैंस व अन्य पशु चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे किसानों के लिए पशुधन सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर भी पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पा रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि एक माह के भीतर डेढ़ावल चौकी क्षेत्र में यह तीसरी चोरी की घटना है। इससे पहले इसी गांव में सीआरपीए...

अलीनगर तेल कटिंग में कारखास रोशन यादव की संलिप्तता, आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज

चित्र
हिरासत में लिए गए लोगों ने किया खुलासा,अन्य संलिप्त अफसरों की पहचान की कोशिश जारी चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल कटिंग (डीजल चोरी) के बड़े खेल का खुलासा हुआ है, जिसमें सबसे चर्चित पहलू यह है कि इस अवैध नेटवर्क में अलीनगर थाने के एक हेड कांस्टेबल रोशन यादव का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी इलाके में एक अवैध तेल‑कटिंग गोदाम पर एडीजी जोन वाराणसी की टीम, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त छापेमारी हुई, जहां से करीब 950 लीटर तेल, दो टैंकर, दो कार, ड्रम और तेल निकालने के उपकरण बरामद हुए। गोदाम में तेल की अवैध आपूर्ति के लिए टैंकर चालकों से सांठ‑गांठ का आरोप लगा है, जिसमें स्थानीय पुलिस की सहभागिता की भी चर्चा है। पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा जांच के दौरान तेल‑कटिंग गिरोह से जुड़े अलीनगर थाने के एक हेड कांस्टेबल पर आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके तहत आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। अध...

चंदौली के नौगढ़ में सियासी रंजिश की भेंट चढ़ी विधवा की नौकरी

चित्र
17 साल सेवा देने के बाद रसोईयां से निकाला, भीम आर्मी ने लिया संज्ञान  चंदौली जिले की तहसील नौगढ़ में एक अजीबोगरीब और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सियासी रंजिश में एक विधवा की नौकरी भेंट चढ़ गई है। उसे 17 साल सेवा देने के बाद रसोईयां से निकाला गया है। हालांकि भीम आर्मी ने इसका संज्ञान ले लिया है। मामला तूल पकड़ रहा है। रसोइया (कुकर) की भर्ती स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) या ग्राम शिक्षा समिति द्वारा ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होती है। इसमें प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और अभिभावक शामिल होते हैं। विधवा, तलाकशुदा या निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता मिलती है, जैसा कि पीड़िता कुमारी देवी के मामले में था। वर्ष 2008- 09 से मई 2025 तक 17 वर्ष निर्बाध काम करने के बाद ग्रीष्मावकाश के बाद उन्हें मास्टर साहब ने प्रधान पति के हवाले से हटा दिया। प्रधान ने कहा कोर्ट से नौकरी लेलो, मैंने अपना काम कर दिया। सियासी रंजिश की भेंट चढ़ी पीड़िता कुमारी देवी ने प्रधान पति रवि पाण्डेय पर सीधा आरोप लगाया है कि प्रधान ने कहा, "कोर्ट से नौकरी लेलो, मैंने अपना काम कर दिया...

चंदौली में टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

चित्र
तीन युवक हिरासत में, तीन टैंकर कब्जे में डीडीयू नगर । क्षेत्र में इन दिनों चोरी-छीपे तेल कटिंग व चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वाराणसी की एसओजी -2 और अलीनगर पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। अलीनगर स्थित खाली पड़े करकटनुमा मकान में टीम ने छापा मारा। जहां डीजल से भरे टैंकर से तेल चोरी की जा रही थी। मौके से तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, तेल चोरी करने वाले उपकरण और ड्रम और गैलन में भरे कई लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन टैंकर को कब्जे में लेकर थाने लाई है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो लगातार इस क्षेत्र में डीजल पेट्रोल चोरी की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारी के पास की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर वाराणसी की एसओजी-2 टीम ने ऑटो कार में सवार होकर सिविल यानी कुर्ता-पजामा पहन कर पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीन को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। एसओजी 2 द्वारा अलीनगर इलाके में करीब एक दर...

अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई मेरी प्रथम प्राथमिकता: अरुण प्रताप सिंह

चित्र
बलुआ के नवागत थानाध्यक्ष ने कहा - होली को भाईचारे से मनाएं, नहीं तो होगी सख्त  कार्रवाई रिपोर्ट: राकेश यादव रौशन चहनियां, चंदौली । जनसुनवाई और अपराध पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। किसी भी हालत में अनैतिक कार्य बरदास्त नहीं जाएगा। थाने पर फरियादियों की बात सम्मानजनक तरीके से सुनी जाएगी। यह कहना है बलुआ थाना के नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के। वे शुक्रवार को हमारे स्थानीय संवाददाता से मुखातिब थे। नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मूलतः ग्राम सहेरुआ पोस्ट विश्वनाथगंज, जिला प्रतापगढ़ के निवासी हैं। आपने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मिर्जापुर जिले में प्राप्त की है, तत्पश्चात बीए और एलएलबी (ऑनर्स) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। यूपी पीसीएस (जे) और एपीओ जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और कई बार साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन भाग्य में पुलिस सेवा लिखी थी।  2015 बैच के एसआई अरुण प्रताप सिंह ने वाराणसी, मिर्जापुर और अब चंदौली में सेवाएं दे रहे हैं। इसके पूर्व दानगंज (चोलापुर) चौकी इंचार्ज, डीआईजी मिर्जापुर के पीआरओ, इलिया एसओ...

नवागत डेढ़ावल चौकी प्रभारी को चोरों ने दी सलामी

चित्र
आढ़त से पार किए 60 बोरी गेहूं चावल और 20 हजार,10 दिन में दो जगह की वारदात  चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नवागत डेढावल चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा को चोरों ने सलामी देते हुए मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक आढ़त की दुकान से बुधवार-गुरुवार की रात करीब 60 बोरी गेहू, चावल सहित 20 हजार रुपये नगद पार कर दिए।इस चोरी से क्षेत्र में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डेढ़ावल चौकी में आढ़त की दुकान मिर्जापुर जिले के कछवा सेमरी निवासी अमन गुप्ता डेढावल चौकी के पास राजेंद्र यादव उर्फ राजू के मकान में किराए का कमरा लेकर आढ़त की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम को अमन रोज की तरह दुकान बंद कर सकलडीहा कस्बा स्थित अपने किराए के मकान में चले गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखकर उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर अमन ने देखा कि दुकान के दोनों ताले गायब थे और शटर का ताला तोड़ दिया गया था। दुकान के अंदर से गेंहू और चावल से भरी बोरियां तथा 20 हजार रुपये नकद गायब थे। अमन गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इस घटना के बाद आसपास के ल...

साहित्यिक शोध में पत्र पत्रिकाएं विचारों की पहिया हैं -डॉ. जितेंद्र यादव

चित्र
पत्र पत्रिकाओं की उपयोगिता, समकालीन शोध प्रवृत्तियों पर विमर्श,शोध परक शिक्षा पर जोर  दिल्ली । लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “साहित्यिक शोध में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के एलटी-2 सभागार में प्रातः 11:30 बजे किया गया। फोटो: डॉ. जितेंद्र यादव लक्ष्मीबाई महाविद्यालय दिल्ली में साहित्यिक शोध में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार रखते हुए  कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक शोध की प्रक्रिया में पत्र-पत्रिकाओं के महत्व, शोध सामग्री के स्रोत के रूप में उनकी उपयोगिता तथा समकालीन शोध प्रवृत्तियों पर गंभीर विमर्श करना था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. राहुल राज आर्य, सहायक प्राध्यापक, लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, डॉ. जितेंद्र यादव, सहायक प्राध्यापक, सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, चंदौली एवं संपादक अपनी माटी पत्रिका तथा डॉ. दोलामणि आर्य सह-प्राध्यापक, लक्ष्मीबाई महाविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट वक्ता डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा साहित्यिक श...

यूथ पार्लियामेंट युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल व समसामयिक विषयों पर चिंतन को बढ़ावा देता है: प्राचार्य

चित्र
युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का उद्देश्य, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के संबंध में प्रेस वार्ता चंदौली । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को सकलडीहा पी. जी. कॉलेज, जनपद चंदौली में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम विकसित भारत की परिकल्पना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल तथा समसामयिक विषयों पर चिंतन को बढ़ावा देना है। प्राचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों ...

उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव और हिंसा रोकने के लिए यूजीसी जरूरी: अर्जुन प्रसाद आर्य

चित्र
चंदौली । भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी ओबीसी के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ धर्म, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या दिव्यांगता के आधार पर हो रहे जातिगत भेदभाव और जातीय हिंसा को प्रभावी ढंग से रोकने और समानता को बढ़ावा देने और संविधान के सम्मान के लिए अपनी जनता पार्टी प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य के आवाहन पर पूरे प्रदेश में यूजीसी के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर यूजीसी के पूर्ण और तत्काल कार्यान्वयन की मांग की गई है।  प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत एससी एसटी ओबीसी और ईडब्लूएस छात्रों के धर्म जाति नस्ल लिंग या जन्म स्थान के आधार पर हो रहे जातीय अपमान व भेदभाव रोकने की दिशा में यूजीसी एक्ट 2026 एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है।  यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,15,16,17,18, 21, एवं 21(क) के अंतर्गत समानता गरिमा और शिक्षा के अधिकार व समता की भावना को सुदृढ़ करता है। इससे विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक मानकों का एकीकरण, प्रशासनि...

बचाव कार्मिकों ने ली मानसिक दृढ़ता की सीख

चित्र
वाराणसी, 25 फरवरी 2026। वर्षभर आपातकालीन परिस्थितियों की भयावहता हो या त्योहारों का उल्लास, मानसून की तेज़ बौछारें हों या शीत ऋतु की कठोरता—एनडीआरएफ के बचावकर्मी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की परवाह किए बिना हर परिस्थिति में मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं। बचाव कार्मिकों की अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए आज वाहिनी मुख्यालय में उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य बचाव कार्मिकों की पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करना, व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना, बेहतर तनाव प्रबंधन के उपायों से अवगत कराना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं मानवर्धन सोशल मीडिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. संहिता चौधरी ने बचाव कार्मिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने उनकी समस्याओं और अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच और भावनात्मक...

होली और रमजान पर पुलिस अलर्ट मोड में, संवेदनशील इलाकों में रखेगी पैनी नजर : दिलीप श्रीवास्तव

चित्र
अतिरिक्त फोर्स ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, सौहार्द बिगाड़ने वालों की सख्ती से कसी जाएगी नकेल  चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना धीना पर बुधवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदायों के संभ्रांतों, नागरिकों और प्रबुद्ध जनों के साथ एक बैठक बुलाई गई। बैठक में थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने सभी से होली व रमजान को आपसी सामंजस्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया। वहीं चेताया कि दोनों पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।  संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। सौहार्द बिगाड़ने वालों की सख्ती से नकेल कसी जाएगी। शराब पीकर उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। माहौल बिगड़ने की संभावना हो तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस चौकी व थाना को अवगत कराएं। ताकि समय रहते अराजक तत्वों को सही जगह पहुंचाया जा सकें। गांवो में माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा।सोशल मीडिया पर मोबाइल से कोई भी विवादित पोस्ट कत्तई न भेजे। इस दौरान कमालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र...

सकलडीहा पीजी कॉलेज ने नशा मुक्ति पर निकाली जागरूकता रैली

चित्र
दुष्प्रभावों से अवगत कराया, छात्रों ने दिया सकारात्मक संदेश। चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस शिविर में एनएसएस की दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुआ, जिसके माध्यम से स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। इसके पश्चात नशा मुक्ति विषयक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय और प्रोफेसर उदय शंकर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर सकलडीहा बाजार, दुर्गा मंदिर, तिमिलपुर पंचायत भवन, सकलडीहा मार्केट, मुख्य मार्ग तथा नहर मार्ग से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे प्रेरक नारों का उद्घोष करते हुए जनसामान्य को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा...

चंदौली में 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद पुनः जारी: डिप्टी आएमओ

चित्र
जरूरत पड़ी तो और बढ़ेंगे, किसानों की मांग पर डीएम की पहल   चंदौली ।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन ने धान की खरीद जनपद के 40 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी 2026 तक जारी रखी है। यदि और आवश्यकता होती है तो अन्य क्रय केंद्रों को भी चालू कर दिया जाएगा। जनपद में धान खरीद लक्ष्य शासन के मंशानुसार पूर्ण होने के बाद भी किसानों के मांग पर शासन ने लक्ष्य बढ़ाया है। जिला खाद्य विपड़न अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र पर खरीद हो रही है, और सभी काटा मंडी में चालू है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जनपद में चल रही है। शासन के इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा जनपद के किसानों को होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है।प उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा और फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों का धान लेकर पहुंचे नवीन मंडी

चित्र
कहा, 200रुपए अंगूठा लगवाने को लिए जा रहे, दो दो महीना भटकना पड़ रहा     चंदौली ।किसानों का धान लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को नवीन मंडी पहुंचे। इस दौरान धान लदे ट्रैक्टर लेकर जैसे ही वह सैयदराजा आवास से आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें हाइवे पर रोक लिया और उन्हें नोटिस तामिला कराते हुए आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के हित बात कहते हुए नवीन मंडी कूच कर गए, जहां डिप्टी आरएमओ की मौजूदगी में किसानों के धान की खरीद की गई।  आरोप लगाया कि अंगूठा लगाने के नाम पर 250 रुपये लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों को अंगूठा लगाने के लिए दो-दो महीने इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में किसान खून के आंसू रो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या को लेकर आंख मूंदे हुए हैं।  कहा कि पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर रोकने में जो तत्परता दिखाई है वैसी सक्रियता किसानों के उपज बिकवाने में दिखाई होती तो आज ऐसी परिस्थितियां पैदा नहीं होती। पूर्व विधायक के प्र...

सकलडीहा पूर्ति विभाग पर पैसे लेकर राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने का आरोप

चित्र
बेटी का नाम जोड़वाने के लिए दो वर्ष से परेशान किसान, गरीब योजनाओं से हो जा रहे वंचित, जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन  सकलडीहा (चंदौली)। पूर्ति विभाग एकबार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। किसान नेताओं ने इन पर पैसे लेकर राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, पिछले एक वर्ष से नए राशन कार्ड बनाने या पुराने कार्डों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया गरीबों के लिए लगभग बंद है, जबकि पैसे देने वालों के नाम जोड़े जा रहे हैं। सकलडीहा तहसील में तीसरी मंजिल पर पूर्ति कार्यालय है, जो सकलडीहा, धानापुर और चहनियां क्षेत्रों का काम देखता है। विभाग जनपद लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर जरूरतमंदों को लौटा रहा है, जिससे गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को पत्रक सौंपकर इसकी शिकायत की। साथ ही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। इसपर जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं किसान नेताओं ने अन्यथा कि स्थिति में आंदोलन की चेता...

भारत के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भेदभाव रोकने के लिए UGC लागू करना बेहद जरूरी: अर्जुन प्रसाद आर्य

चित्र
इसके पूर्ण और तत्काल कार्यान्वयन की मांग हेतु संघर्ष जारी , आगामी 26 को प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को दिया जाएगा ज्ञापन  लखनऊ । अपनी जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आवाहन पर 26 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा यूजीसी के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।इस आशय की जानकारी प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद आर्य ने दी। श्री आर्य ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने 'यूजीसी कानून 2026' (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026) का पुरजोर समर्थन किया है। उनका तर्क है कि यह कानून एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने इसके पूर्ण और तत्काल कार्यान्वयन की मांग की है।  15 जनवरी 2026 से लागू इस नियम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में धर्म, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या दिव्यांगता के आधार पर हो...

एआई आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली लॉन्च

चित्र
कीट प्रबंधन में बनेगी सहायक, अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील  चंदौली । जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार लाने, किसानों को लाभ पहुंचाने और एकीकृत कीट प्रबंधन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करने हेतु ए.आई.-आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली लॉन्च की है। यह लगभग 14 करोड़ किसानों को विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराएगी।एआई और मशीन लर्निंग से 95 प्रतिशत सटीक सलाह मिलती है, जिसमें 61 फसलें शामिल हैं। राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) एक ए.आई. आधारित मंच है। यह किसानों को कीट नियंत्रण और प्रबंधन के लिए कृषि वैज्ञानिकों तथा विशेषज्ञों से जोड़कर सहायता प्रदान करता है। यह ऐप प्रौद्योगिकी का उपयोग कर कीट प्रबंधन की सटीकता और प्रभावशीलता को बढ़ाता है। किसान इस एनपीएसएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कीटों या रोगों से प्रभावित फसलों की तस्वीरें ले सकते हैं। इन तस्वीरों को सीधे ऐप पर या फोन की गैलरी से अपलोड किया जा सकता है। ऐप ए.आई. उपकरणों का उपयोग करके इन तस्वीरों का विश्लेषण करता है और संभावित कीट नियंत्रण के लिए उपयोगी जानकारी तथा सुझाव...

चंदौली में बबुरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित दाराराम को दबोचा

चित्र
कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था   चन्दौली जिले के थाना बबुरी क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया था, वादी पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज साक्षी दिघवट निवासी दारा राम पुत्र स्व0 परदेशी राम की तलाश में जुटी हुई थी।  माननीय पॉक्सो न्यायालय द्वारा वांछित साक्षी दारा राम को कोर्ट में पेश हो अपनी सफाई देने हेतू बार बार नोटिस भेज दबाव बनाया गया, परन्तु साक्षी द्वारा बार बार अवमानना किया गया। जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में बबुरी पुलिस द्वारा शनिवार को वांछित साक्षी को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ0नि0 संजीत सिंह चौकी इंचार्ज कस्बा थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल थे।

युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर तार्किक बनने का अवसर प्रदान करती है: प्राचार्य

चित्र
सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में युवा भाषण प्रतियोगिता होगी, सौ से ज्यादा करेंगे प्रतिभाग  चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में आगामी 28 फरवरी 2026 को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संसदीय परंपराओं एवं नेतृत्व कौशल से अवगत कराना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, तार्किक अभिव्यक्ति विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर चंदौली जनपद के सौ से ज्यादा प्रतिभागी युवा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें से शीर्ष पांच चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान होगा। फिर वहां से चयनित युव...

जलनिकासी की गंभीर समस्या का ग्रामीणों ने खुद निकाला समाधान

चित्र
चंदा इकट्ठा कर नाली की मरम्मत कराई,   जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर संभाला कमान  धानापुर, (चन्दौली)। विकास खंड के कुसुम्ही गांव में जलनिकासी की गंभीर समस्या का ग्रामीणों ने खुद किया समाधान निकाला।जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर स्वयं कमान संभाला।चंदा इकट्ठा कर नाली की खुदाई और मरम्मत कराई। गांव में नाबदान के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे थे। गंदा पानी घरों में घुसने और दुर्गंध से अजीज हो गए थे। संक्रमण फैलने से संचारी रोग का खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार की थी। उनकी इस समस्या का सभी ने नजरंदाज किया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी बढ़ती गई। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने ग्रामीणों को स्वयं पहल करने को मजबूर कर दिया। उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा किया और एक जेसीबी मशीन मंगाकर नाली की सफाई और मरम्मत करवाई।  ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। जिला पंचायत द्वारा आधी-अधूरी नाली का निर्माण कराया गया था, जि...

चंदौली के पचवनिया में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला

चित्र
विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन, बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ  चंदौली,चकिया। क्षेत्र के पचवनिया कंपोजिट विद्यालय में मानव संसाधन महिला विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, एवं नशा मुक्त का संदेश देकर समाज एवं लोगों तक पहुंचाया। अंत में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चकिया अजीत पाल द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाया गया। फोटो: अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी) पचवनिया कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय पचवनिया एवम कंपोजिट विद्यालय केराडीह के बच्चों द्वारा शिक्षा मेला में चार्ट प्रोजेक्ट तथा विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वीरेंद्र मोहन सिंह,ओम प्रकाश भारती, रामदिलास, तौसीफ खान, नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से संजू, ग्राम प्रधान मार्कण्डेय सिंह चौहान, कुंवर कलाधर सिंह, गंगाधर गोपा...

धानापुर के खड़ान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार आया सामने,एक हैंडपंप रिबोर पर 71 हजार पेमेंट

चित्र
लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के ब्लॉक धानापुर अंतर्गत खड़ान गाँव से है, जहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बाबा प्रसन्नदास अमृत सरोवर पर एक हैंडपंप के रिबोर पर 71,100 रुपये का पेमेंट कर बंदरबाट किया गया है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में, हैंडपंप रीबोरिंग के नाम पर भ्रष्टाचार एक आमबात बन चुकी है। कागजों पर काम दिखाकर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुई। प्रधान-सचिव की मिलीभगत से फंड हड़पना। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि इस घोटाले में उच्चाधिकारी जानकर भी चुप्पी साधे हुए हैं, जिसके चलते भ्रष्टाचार का फैलाव जारी है। इस गांव में कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, जैसे ग्राम पंचायत विकास कार्यों में भारी अनियमितताएँ और स्वच्छता अभियान के तहत गुणवत्ता की भारी कमी।सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी नल रिबोर नहीं हुआ है। इसके बावजूद बीडीओ और एडीओ पंचायत शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे और मामलों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतों की अनदेखी, बिना भौतिक सत्यापन...

चंदौली में पुलिस तबादलों की लगी झड़ी

चित्र
3 स्पेक्टर सहित 21 दरोगाओं का तबादला, एक दिन पहले ही 49 पुलिसकर्मियों का हुआ था स्थानांतरण, जानें किसे कहां मिली तैनाती  चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 3 स्पेक्टर सहित 21 दरोगाओं का एक साथ स्थानांतरण किया गया है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबी अवधि से जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के उद्देश्य से की गई है। एक दिन पहले ही 49 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया था। कार्य क्षेत्र में फेरबदल एक नियमित प्रक्रिया है, जो जिले की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई है। मुख्य रूप से प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता में सुधार लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।इन तबादलों के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और थाना कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद है।  जानें किसे कहां मिली तैनाती   1: निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ से महिला सहायता प्रकोष्ठ  2: निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ 3: निरीक्षक विंदे...

खड़ान में घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

चित्र
ब्लॉक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, निरीक्षण कराने की मांग पर अड़े  धानापुर,(चंदौली)।  ब्लॉक के खड़ान गाँव की दलित बस्ती में हो रहे घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध जताकर कार्य रुकवाया और ब्लॉक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप स्थलीय निरीक्षण करके मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग उठाई। इससे पहले खुले गड्ढे जैसी अन्य समस्याओं पर भी विरोध हुआ था। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़ान के पूरब दलित बस्ती में बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रतिमा के पास से श्याम बिहारी राम के घर तक ग्राम पंचायत निधि द्वारा लाखों रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसपर साइडवाल का निर्माण जमीन के ऊपर से ही किया गया है। लोग जोड़ी गई ईंट को हाथ से ही आसानी से उखाड़ दे रहे हैं। जो कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिया है। उन्होंने इस इंटरलॉकिंग निर्माण को पूरी तरह से मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। वहीं आरोप लगाया कि इस कार्य से यह साबित हो रहा है कि स...

सकलडीहा के एक्सईएन व एसडीओ पर गिरी गाज, सस्पेंड

चित्र
लाइनमैन की मौत जांच में देरी पर कार्रवाई, घटना के दिन ही जेई हुए थे निलंबित चंदौली, जिले में एक संविदा लाइनमैन की बिजली हादसे में मौत के मामले की जांच में देरी और लापरवाही सामने आने पर सकलडीहा डिवीजन के एक्सईएन और एसडीओ को प्रबंध निदेशक द्वारा गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।वहीं घटना के दिन ही संबंधित जेई को निलंबित किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार लाइनमैन की मौत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन में कमी के चलते हुई थी। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। गौरतलब हो कि कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव के पास 14 फरवरी 2026 को 33 केवी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन सरदुम (24 वर्षीय अरंगी गांव निवासी) करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लाइन ठीक करने के समय शटडाउन नहीं लिया गया था, जबकि लाइन चालू थी। विभागीय जांच में पाया गया कि सुर...

चंदौली में लगेगा वृहद ऋण वितरण मेला

चित्र
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना ब्याज के 5 लाख का कर्ज  चंदौली में युवा उद्यमियों के लिए ब्याज-मुक्त वृहद ऋण मेला नियामताबाद ब्लॉक परिसर में 20 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लगेगा। जहाँ 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध होगा। यह ऋण मेला उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ आयोजित राज्य स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर का हिस्सा है। इस आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने दी। फोटो। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसाय स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता देना है। शिविर में लाभार्थी उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, रेडियो और टीवी चैनलों के माध्यम से किया जाएगा। लाभार्थियों को सीएम युवा मोबाइल ऐप से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। आवेदन कर्ताओं को साथ में आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र व उसकी फोटो कापी आदि लाना अनिव...

मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह के हाथों डीपीओ दर्शन निषाद राजस्थान में सम्मानित

चित्र
जल संरक्षण प्रयासों के लिए मिला, 35 जिलों की टीम ने लिया था भाग    चंदौली के डीपीओ दर्शन निषाद को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में 13 से 15 फरवरी को जल संरक्षण पर आयोजित अध्ययन, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की 35 जिलों की टीम ने भाग लिया था।यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया। फोटो - राजस्थान में डीपीओ दर्शन निषाद को सम्मानित करते मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह। कार्यक्रम का प्रथम दिन करौली जिले के महेश्वरा नदी उद्गम स्थल पर केंद्रित था, जहाँ राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पारंपरिक तालाबों, पोखरों और जोहड़ों का निरीक्षण किया गया।जहाँ जल संरक्षण की पारंपरिक तकनीकों पर प्रशिक्षण और अध्ययन हुआ।जिसमें जीवनोपयोगी कार्यों की सीख ली गई। डीपीओ दर्शन निषाद ने बताया कि जल मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व है, इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए जल संरक्षण महती आवश्यक हैं। दर्शन निषाद ने आगे कहा कि मैने ...

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो: डीएम

चित्र
किसान दिवस की बैठक में कुलावा की मरम्मत, धान खरीद में अनियमितता, कंट्रोल रूम की स्थापना जैसे उठे मुद्दे  चन्दौली । बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों ने बैठक में चंद्रप्रभा डैम से पानी गिरने से रोकने, बेलन नदी पर बंजारिया, मझगाई और जनकपुर के कुलावा की मरम्मत, धान खरीद में अनियमितता, धान-गेहूं खरीद के समय कंट्रोल रूम की स्थापना सहित कई मुद्दे उठाए। चंद्रप्रभा डैम से पानी कम करने के मुद्दे पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए पानी कम करना आवश्यक है, लेकिन केवल उतनी ही मात्रा निकाली जाएगी जितनी जरूरत है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि अगली फसल के लिए पानी की कोई समस्या नहीं होगी। किसानों ने जनपद में समस्त नहरों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और नहरों में गंदा पानी व मलबा गिरने पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। धान खरीद में अनियमितता की शिक...

चंदौली के शिकारगंज में मेगा कैम्प का आयोजन

चित्र
योजनाओं की दी गई जानकारी, 326 ने लिया लाभ चकिया,(चंदौली)।  क्षेत्र के शिकारगंज में बुधवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ के बारे में 500 से अधिक लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 326 लाभार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। वहीं बाल श्रम एवं विवाह रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाया गया। इस दौरान BOCW - 86, आयुष्मान कार्ड - 38, बायो मैट्रिक -20, न्यू आधार कार्ड -74, आधार कार्ड संशोधन - 16, राशन कार्ड यूनिट ऐड - 36, आयुष्मान कार्ड - 35, वृद्धा पेंशन - 9, कन्या सुमंगला - 12 योजनाओं से जोड़ा गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुँचाने के लिए एक सकारात्मक कदम है। अंत में ग्राम प्रधान महेश कुमार सिंह द्वारा बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। कैंप में ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार, पंचायत सहायक पंकज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से CHO, आशा,ANM, आंगनबाड़ी कार्यकर...

चंदौली में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

चित्र
49 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, जानें किसे कहां मिली तैनाती   चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बुधवार को बड़े पैमाने पर पुलिस फेरबदल किया गया है।यह कवायद जिले में प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से की गई है। इसमें 49 मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों व महिला आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने वालों पर लगाम लगाने और बेहतर कार्यशैली को बढ़ावा देने के लिए की गई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान सम्पन्न

चित्र
स्वच्छता के महत्व, कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत प्रथम एकदिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “स्वच्छता अभियान” के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  रैली में दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रेरक स्लोगन “स्वच्छता ही सेवा है”, “स्वच्छ गाँव, स्वस्थ समाज” आदि लगाते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली महाविद्यालय से निकलकर चिन्हित ग्राम नागपुर एवं इटवा तक पहुँची, जहाँ स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक...

तय समय में पुलिया का काम शुरू नहीं हुआ तो होगा विशाल जन आंदोलन: पिंटू पाल

चित्र
बरसात से पहले निर्माण कराने का आश्वासन, धरना प्रदर्शन के बाद जू रेंगी   चंदौली, धानापुर । क्षेत्र के बौरहवा बाबा कुसम्ही मार्ग पर दल बाबा के मंदिर के पास भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का चल रहा अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन बुधवार को पदाधिकारियों द्वारा स्थगित कर दिया गया। विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह उर्फ अन्नू व पीडब्ल्यूडी विभाग ने संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि बरसात होने से पूर्व पुलिया का निर्माण हर हाल में करा दिया जाएगा। वहीं वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने चेताया कि तय समय में पुलिया का काम शुरू नहीं हुआ तो विशाल जन आंदोलन होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सैयदराजा विधायक सुशील कुमार सिंह की होगी। फोटो: किसान यूनियन विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह उर्फ अन्नू व पीडब्ल्यूडी विभाग को मांग पत्र सौंपते हुए  गौरतलब हो कि बौरहवा बाबा से कुसम्ही जाने वाली मार्ग पर दशकों पुरानी बनी पुलिया काफी दिनों से जर्जर हो गई है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर आवागमन करने को बाध्य थे। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। क्योंकि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ती है...

अलीनगर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पीड़ित के 2.20 लाख रुपये वापस कराए

चित्र
डिग्गी से हुए थे गुम, राहगीर द्वारा उठाते देखा गया   चन्दौली जिले के थाना अलीनगर की पुलिस ने पीडित की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गुम हुए 2.20 लाख रुपये वापस कराये।  बीते 15 फरवरी को अलीनगर निवासी राहुल केशरी पुत्र प्यारे लाल केशरी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वे अपनी मोटरसाईकिल के डिग्गी में 2.20 लाख रुपए रखकर कठौरी से अपने घर ले जा रहे थे अचानक कहीं गीर गया। पुलिस द्वारा त्रिनेत्र से उक्त पैसे को राहगीर आलमपुर निवासी अरनाथ पुत्र राधेश्याम को उठाते देखा गया। तुरंत संपर्क कर पैसे वापस कराए। पीडित द्वारा थाना अलीनगर पुलिस व राहगीर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। बरामदगी कराने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अनिल कुमार यादव, का0 आकाश सिह, का0 राहुल खरवार, का0 रवि कुमार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल थे।

सकलडीहा में नामचीन लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

चित्र
एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, मुगलसराय में मामला दर्ज   चंदौली, जिले के सकलडीहा तहसील के नामचीन लेखपाल पंकज कुमार यादव को 16 फरवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। लेखपाल ने एक भूमि रिपोर्ट लगाने के एवज में घूस मांगी थी, जिसके बाद वाराणसी मंडल की टीम ने जाल बिछाकर उसे और उसके सहयोगी चचेरे भाई सुखबीर को भी गिरफ्तार कर मुगलसराय में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी लेखपाल मथेला और ह्रदयपुर में तैनात था।  इस दौरान चाहतों द्वारा तरह-तरह की योजनाएं बनाकर लेखपाल को मुक्त कराने की कोशिश भी नाकाम हुई। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई की एटा का रहने वाला लेखपाल पिछले चार वर्ष से सकलडीहा में तैनात है। जिसके द्वारा ऐसे बहुत से कार्य पूर्व मे किए गए थे, परन्तु अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं प्राप्त हो सका था। अब देखना है यह है कि इसके पश्चात और किन लोगों पर करप्शन की गाज गिरती है।  लेखपाल के गिरफ्तार होने कि सूचना विभाग में जंगल के आग कि तरह फैल गयी। लेखपाल संघ स्थानीय थान...