Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में नामचीन लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, मुगलसराय में मामला दर्ज 

चंदौली, जिले के सकलडीहा तहसील के नामचीन लेखपाल पंकज कुमार यादव को 16 फरवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। लेखपाल ने एक भूमि रिपोर्ट लगाने के एवज में घूस मांगी थी, जिसके बाद वाराणसी मंडल की टीम ने जाल बिछाकर उसे और उसके सहयोगी चचेरे भाई सुखबीर को भी गिरफ्तार कर मुगलसराय में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी लेखपाल मथेला और ह्रदयपुर में तैनात था। 

इस दौरान चाहतों द्वारा तरह-तरह की योजनाएं बनाकर लेखपाल को मुक्त कराने की कोशिश भी नाकाम हुई। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई की एटा का रहने वाला लेखपाल पिछले चार वर्ष से सकलडीहा में तैनात है। जिसके द्वारा ऐसे बहुत से कार्य पूर्व मे किए गए थे, परन्तु अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं प्राप्त हो सका था। अब देखना है यह है कि इसके पश्चात और किन लोगों पर करप्शन की गाज गिरती है। 

लेखपाल के गिरफ्तार होने कि सूचना विभाग में जंगल के आग कि तरह फैल गयी। लेखपाल संघ स्थानीय थाने पहुंच गए जहाँ प्रभारी ने इस तरह कि सूचना से अनभिज्ञता जाहिर किया। इस बाबत उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ