कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था
चन्दौली जिले के थाना बबुरी क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया था, वादी पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज साक्षी दिघवट निवासी दारा राम पुत्र स्व0 परदेशी राम की तलाश में जुटी हुई थी।
माननीय पॉक्सो न्यायालय द्वारा वांछित साक्षी दारा राम को कोर्ट में पेश हो अपनी सफाई देने हेतू बार बार नोटिस भेज दबाव बनाया गया, परन्तु साक्षी द्वारा बार बार अवमानना किया गया। जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में बबुरी पुलिस द्वारा शनिवार को वांछित साक्षी को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ0नि0 संजीत सिंह चौकी इंचार्ज कस्बा थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ