एक माह में तीन तीन चोरियां, खुलासा एक का भी नहीं
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में डेढ़ावल पुलिस चौकी के चंद कदमों पर उकनी बीरम राय से दरवाजे के सामने से शुक्रवार रात भैंस चोरी की घटना ने गांववासियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बढ़ा दिया है। पीड़ित अखिलेश यादव ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से त्वरित कार्रवाई व भैंस की बरामदगी की मांग की है, ताकि अन्य लोगों में भी विश्वास बना रहे।लेकिन क्षेत्र में चोरी की बार‑बार घटनाएं होने से लोग पुलिस की गश्त व निगरानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।डेढ़ावल पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर चोरी की यह तीसरी घटना है।
सूत्रों के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में कई दुकान में चोरी भैंस व अन्य पशु चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे किसानों के लिए पशुधन सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर भी पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पा रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि एक माह के भीतर डेढ़ावल चौकी क्षेत्र में यह तीसरी चोरी की घटना है। इससे पहले इसी गांव में सीआरपीएफ जवान मंगला सिंह के बंद पड़े घर में चोरी हुई थी।वही बीते गुरुवार को डेढ़ावल बाजार में एक व्यापारी की आढ़त से 60 बोरी गेहूं-चावल और 20 हजार रुपये नगद चोरी किए गए थे। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के चंद कदमों से दरवाजे से भैंस चुराकर चोरों ने जो साहस दिखाया है, वह पुलिस के लिए खुली चुनौती है। एक माह में तीन तीन चोरियां हुई है और खुलासा एक का भी नहीं हुआ है।जो स्थानीय स्तर पर पुलिस के लिए सबक और बड़ी लापरवाही को उजागर करती है। जो पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की घटनाएं नहीं रुकना कहीं न कहीं प्रशासन की उदासीनता का जीता जागता उदाहरण है। जो बेहद शर्मनाक है।
परिवार सो रहा था, चोरों ने रात में भैंस खोल ली।
डेढ़ावल पुलिस चौकी क्षेत्र में यह तीसरी ऐसी वारदात है, पहले शराब की दुकान और हाल में चावल व नकदी चोरी हुई है।चोरों ने दरवाजा खोलकर भैंस ले ली और भागते समय एक चप्पल छोड़ दी, जो जांच का सुराग हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और छूटे चप्पल की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ी है, क्योंकि पशुपालक डरे हुए हैं। गांववालों ने सख्ती की मांग की है।
भैंस परिवार के जीविकोपार्जन की मुख्य सहारा थी
पीड़ित अखिलेश यादव ने बताया कि वह कमालपुर के एक व्यापारी की पशु आहार की गाड़ी चलाते हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक भैंस और एक गाय पाल रखी थी। लगभग 1.20लाख की भैंस अच्छी नस्ल की थी और प्रतिदिन लगभग 9 लीटर दूध देती थी, जिसे डेयरी पर बेचकर घर का खर्च चलता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह घर लौटे और भोजन के बाद सो गए। सुबह करीब 5 बजे जब वह उठे तो भैंस गायब थी। आसपास खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
पीड़ित के अनुसार गेहूं के खेत में दो व्यक्तियों का एक एक चप्पल छूटा मिला है। सूचना पर डेढ़ावल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में डेढ़ावल चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि भैंस चोरी की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस टीम जांच में जुटी है और संबंधित दरोगा को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ