चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 3 स्पेक्टर सहित 21 दरोगाओं का एक साथ स्थानांतरण किया गया है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबी अवधि से जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के उद्देश्य से की गई है। एक दिन पहले ही 49 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया था।
कार्य क्षेत्र में फेरबदल एक नियमित प्रक्रिया है, जो जिले की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई है।
मुख्य रूप से प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता में सुधार लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।इन तबादलों के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और थाना कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद है।
जानें किसे कहां मिली तैनाती
1: निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ से महिला सहायता प्रकोष्ठ
2: निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़
3: निरीक्षक विंदेश्वर पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा से जन संपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक
4: उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष शहाबगंज से थानाध्यक्ष सैयदराजा
5: उप निरीक्षक अतुल कुमार को थानाध्यक्ष बलुआ से वाचक पुलिस अधीक्षक
6: उप निरीक्षक चन्दन राय को जन संपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष इलिया
7: उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष इलिया से थानाध्यक्ष बलुआ
8: उप निरीक्षक राजीव मल्ल को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष कंदवा
9: उप निरीक्षक प्रियंका सिंह को थानाध्यक्ष कंदवा से थानाध्यक्ष शहाबगंज
10: उप निरीक्षक राम सिंह को थाना अलीनगर से शहाबगंज
11: उप निरीक्षक राकेश कुमार राय को पुलिस लाइन से थाना इलिया
12: उप निरीक्षक राम भवन यादव को थाना बबुरी से न्यायालय सुरक्षा
13: उप निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को थाना सैयदराजा से चौकी प्रभारी धरौली थाना सैयदराजा
14: उप निरीक्षक जयकरन सरोज को पुलिस लाइन से चौकी कमालपुर थाना धीना
15: उप निरीक्षक रामसेवक यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर
16: उप निरीक्षक सुनील कुमार चौकी प्रभारी धरौली से थाना सैयदराजा
17: उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा
18: उप निरीक्षक सुरज को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय
19: उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी डेढ़ावल थाना सकलडीहा
20: उप निरीक्षक अभिमन्यु राय को चौकी प्रभारी डेढ़ावल से थाना सकलडीहा
21: उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय से पुलिस लाइन तैनाती दी गई है।
0 टिप्पणियाँ