Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जलनिकासी की गंभीर समस्या का ग्रामीणों ने खुद निकाला समाधान

चंदा इकट्ठा कर नाली की मरम्मत कराई, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर संभाला कमान 

धानापुर, (चन्दौली)। विकास खंड के कुसुम्ही गांव में जलनिकासी की गंभीर समस्या का ग्रामीणों ने खुद किया समाधान निकाला।जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर स्वयं कमान संभाला।चंदा इकट्ठा कर नाली की खुदाई और मरम्मत कराई।

गांव में नाबदान के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे थे। गंदा पानी घरों में घुसने और दुर्गंध से अजीज हो गए थे। संक्रमण फैलने से संचारी रोग का खतरा मंडरा रहा था।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार की थी। उनकी इस समस्या का सभी ने नजरंदाज किया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी बढ़ती गई। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने ग्रामीणों को स्वयं पहल करने को मजबूर कर दिया। उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा किया और एक जेसीबी मशीन मंगाकर नाली की सफाई और मरम्मत करवाई। 

ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। जिला पंचायत द्वारा आधी-अधूरी नाली का निर्माण कराया गया था, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी कारण गंदा पानी लोगों के घरों के आसपास जमा होकर बजबजा रहा था।

इस कार्य में साहब यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, विनोद यादव, राम अवध यादव, सन्देश, नीरज यादव, जनार्दन यादव, शंकर यादव, कन्हैया यादव, हृदय नरायन यादव, सितर्जन बिंद, इदरीश अली, ओमप्रकाश शर्मा, लालमनी यादव, संदीप यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, उपेंद्र बिंद, शम्भूनाथ यादव सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ