चंदौली में 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद पुनः जारी: डिप्टी आएमओ

जरूरत पड़ी तो और बढ़ेंगे, किसानों की मांग पर डीएम की पहल 

चंदौली।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन ने धान की खरीद जनपद के 40 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी 2026 तक जारी रखी है। यदि और आवश्यकता होती है तो अन्य क्रय केंद्रों को भी चालू कर दिया जाएगा। जनपद में धान खरीद लक्ष्य शासन के मंशानुसार पूर्ण होने के बाद भी किसानों के मांग पर शासन ने लक्ष्य बढ़ाया है।

जिला खाद्य विपड़न अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र पर खरीद हो रही है, और सभी काटा मंडी में चालू है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जनपद में चल रही है। शासन के इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा जनपद के किसानों को होगा, जिनकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है।प

उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा और फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा