सकलडीहा के एक्सईएन व एसडीओ पर गिरी गाज, सस्पेंड

लाइनमैन की मौत जांच में देरी पर कार्रवाई, घटना के दिन ही जेई हुए थे निलंबित

चंदौली, जिले में एक संविदा लाइनमैन की बिजली हादसे में मौत के मामले की जांच में देरी और लापरवाही सामने आने पर सकलडीहा डिवीजन के एक्सईएन और एसडीओ को प्रबंध निदेशक द्वारा गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।वहीं घटना के दिन ही संबंधित जेई को निलंबित किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार लाइनमैन की मौत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन में कमी के चलते हुई थी। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

गौरतलब हो कि कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव के पास 14 फरवरी 2026 को 33 केवी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन सरदुम (24 वर्षीय अरंगी गांव निवासी) करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाइन ठीक करने के समय शटडाउन नहीं लिया गया था, जबकि लाइन चालू थी। विभागीय जांच में पाया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई,इसलिए प्रबंध निदेशक ने 18 फरवरी को एक्सईएन को डिस्कॉम से संबद्ध किया और एसडीओ को प्रयागराज जोन-2 भेजा।

जेई इंद्रजीत कुमार सिंह को घटना वाले ही दिन निलंबित कर चंदौली डिवीजन से हटा दिया गया, साथ ही एक अन्य संविदाकर्मी ऋषि गुप्ता को उपकेंद्र से हटाया। संविदाकर्मी का बीमा कराया गया था, इसलिए परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा