एआई आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली लॉन्च

कीट प्रबंधन में बनेगी सहायक, अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील 

चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार लाने, किसानों को लाभ पहुंचाने और एकीकृत कीट प्रबंधन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करने हेतु ए.आई.-आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली लॉन्च की है। यह लगभग 14 करोड़ किसानों को विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराएगी।एआई और मशीन लर्निंग से 95 प्रतिशत सटीक सलाह मिलती है, जिसमें 61 फसलें शामिल हैं।
राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) एक ए.आई. आधारित मंच है। यह किसानों को कीट नियंत्रण और प्रबंधन के लिए कृषि वैज्ञानिकों तथा विशेषज्ञों से जोड़कर सहायता प्रदान करता है। यह ऐप प्रौद्योगिकी का उपयोग कर कीट प्रबंधन की सटीकता और प्रभावशीलता को बढ़ाता है।

किसान इस एनपीएसएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कीटों या रोगों से प्रभावित फसलों की तस्वीरें ले सकते हैं। इन तस्वीरों को सीधे ऐप पर या फोन की गैलरी से अपलोड किया जा सकता है। ऐप ए.आई. उपकरणों का उपयोग करके इन तस्वीरों का विश्लेषण करता है और संभावित कीट नियंत्रण के लिए उपयोगी जानकारी तथा सुझाव प्रदान करता है।

यह ऐप किसानों को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह सही और सटीक निदान प्रदान करता है, जिससे कुशल कीट प्रबंधन की जानकारी मिलती है। इसके उपयोग से किसानों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है। साथ ही, यह किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद भी सुगम बनाता है।

कृषि के क्षेत्र में इस प्रणाली की असीम संभावनाएं हैं। यह किसानों के बीच अत्याधुनिक कीट प्रबंधन तकनीकों का प्रसार करेगी। इसके अतिरिक्त, यह पैदावार बढ़ाने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने भी इस ऐप के प्रयोग की अनुशंसा की है। जनपद के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे इस ए.आई.-आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करें।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा