Hot Posts

6/recent/ticker-posts

होली और रमजान पर पुलिस अलर्ट मोड में, संवेदनशील इलाकों में रखेगी पैनी नजर : दिलीप श्रीवास्तव

अतिरिक्त फोर्स ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, सौहार्द बिगाड़ने वालों की सख्ती से कसी जाएगी नकेल 

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना धीना पर बुधवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदायों के संभ्रांतों, नागरिकों और प्रबुद्ध जनों के साथ एक बैठक बुलाई गई। बैठक में थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने सभी से होली व रमजान को आपसी सामंजस्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया। वहीं चेताया कि दोनों पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। 

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। सौहार्द बिगाड़ने वालों की सख्ती से नकेल कसी जाएगी। शराब पीकर उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

माहौल बिगड़ने की संभावना हो तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस चौकी व थाना को अवगत कराएं। ताकि समय रहते अराजक तत्वों को सही जगह पहुंचाया जा सकें। गांवो में माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा।सोशल मीडिया पर मोबाइल से कोई भी विवादित पोस्ट कत्तई न भेजे।

इस दौरान कमालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उ0नि0 प्रेम नारायण सिंह, का0 लल्लन प्रसाद,नीरज, अभिषेक बघेल, अमित वर्मा, शंकर गुप्ता, ख़ख़नू अग्रहरि, सुदामा जायसवाल,अरविंद वर्मा, एहतशाम खान, अवधू सिंह, अतुल सिंह, बहादुर यादव, राजीव अग्रहरि, इमरान अली, दिलीप त्रिशूलिया, पप्पू अली, विजय जायसवाल, तसउर अली, शिवजी वर्मा, उमेश खरवार, विस्सु राम, कमलेश गुप्ता आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ