बरसात से पहले निर्माण कराने का आश्वासन, धरना प्रदर्शन के बाद जू रेंगी
फोटो: किसान यूनियन विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह उर्फ अन्नू व पीडब्ल्यूडी विभाग को मांग पत्र सौंपते हुए
गौरतलब हो कि बौरहवा बाबा से कुसम्ही जाने वाली मार्ग पर दशकों पुरानी बनी पुलिया काफी दिनों से जर्जर हो गई है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर आवागमन करने को बाध्य थे। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। क्योंकि यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई थी, परन्तु किसी की जू नहीं रेंगी थी। लाचार होकर जर्जर पुलिया से दिनभर स्कूली बसें सहित भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। कई घटनाएं हो जाने व जनप्रतिनिधि एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से शिकायत के बावजूद भी जब किसी की जू नहीं रेंगी, तब किसान यूनियन 16 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गया।
धरना के तीसरे दिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों एवं विधायक प्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंच कर लिखित आश्वासन दिया कि बरसात होने से पहले ही पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा। किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा यह चेतावनी देते हुए धरना स्थगित किया गया कि यदि तय समय में पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो वह विशाल जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विधायक जी की होगी।
फिलहाल विभाग द्वारा जर्जर पुलिया के बगल में वैकल्पिक पुलिया का अस्थाई रूप से निर्माण कराया गया है। छोटे व हल्के भार वाहन का आवागमन सुचारू रूप से जारी है। इस दौरान धरना स्थल पर बँधी डिवीजन एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के संबंधित अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह उर्फ अन्नू,चंदौली जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, युवा जिलाध्यक्ष विजय कांत पासवान गुड्डू, अखिलेश यादव, मोहन यादव, रामवतार यादव, ओमप्रकाश यादव, अखिलेश यादव 'गोलू', धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ