Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 05 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 शातिर चोर दबोचा

पैसों की लालच में करते थे चोरी, पार्ट निकाल धीरे धीरे बेचते थे

चन्दौली, जिले के थाना बलुआ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। राधे की मड़ई के पास से चोरी की बिना नंबर प्लेट की 05 गाड़ी और 01 गाड़ी का इंजन के साथ तीन शातिर चोर को भी दबोच लिया है,, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पकड़े गए शातिर चोरों की पहचान अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव उम्र करीब 20 वर्ष, अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण लक्ष्मणगढ, व आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई।

पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के पास चोरी की मोटरसाईकिल है, हम लोग अपने दोस्तों के साथ चन्दौली, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं और हम लोग उसे इधर-उधर बेंच देते है जो बाईक नही बिकती है उसे हम लोग हमारे साथी आजाद जिसकी दुकान मथेला नहर के पास है वहां पर रख देते हैं और उसके पार्ट को निकाल कर धीरे-धीरे बेचते है। अभियुक्त आजाद ने बताया कि यह तीनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं तथा दो मोटरसाइकिल और एक इंजन मेरी दुकान में रखा है। हम लोग पैसों की लालच में आकर ये सब गलत काम करने लगे थे।

बरामदगी मोटर साइकिल का विवरण 
1. मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MD634BE41H2L92763, 
2. मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MD634BE41H2L92763, 
3. मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MBLHAW086KH E04307, 
4. मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MBLHA10A3EHE5205, 
5. मोटरसाईकिल चेचिस नं0 03C20F31135,  
6. एक मोटरसाईकिल का इंजन नं0 HA11EVM4J A0112

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, 0उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव, उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी मारुफपुर, उ0नि0 राजेश सिंह चौकी प्रभारी कैलावर, हे0का0 सन्तोष कुमार यादव, हे0का0 अशोक कुमार राय, हे0का0 बन्टी सिंह, का0 रोहित यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 शिशिर यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ