चहनियां (चन्दौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी के कुछ दूर बीते दिनों खुशबू किन्नर को मारने के नियत से उसके घर पर बम ब्लास्ट करने वाले 50 हजार के इनामिया सराय निवासी अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू को बहोरा चंदेल हाल्ट से पुलिस ने दबोच लिया जिसके कब्जे से 04 जिलेटिन राड,01 अवैध असलहा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। तत्पश्चात थाना हाजा पर लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। उक्त आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा है।
पुलिस से पूछताछ के दौरान अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू उपरोक्त के द्वारा बताया कि मैं अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर खुशबू किन्नर को मारने के नियत से उसके घर को छतिग्रस्त कर दिया था। जिसमें खुशबू किन्नर बच गयी । तब से मैं फरार था और बिहार में छिपकर रह रहा था। मैं पकड़े जाने के डर से अपनी मोबाइल घटना के पहले से ही अपने साथ लेकर नहीं चलता हूँ। यह जिलेटिन राड मुझे मेरे साथी विकास ने ही दिया है वह इसको कहाँ से लाया है मुझे उसके बारे में को जानकारी नहीं है। यह अवैध कट्टा व कारतूस मैने बिहार में राह चलते एक व्यक्ति से खरीदा था जिसका नाम पता मै नहीं जानता हूँ। यह कट्टा व कारतूस मैं अपने शौक व दबदबा कायम करने के लिए लेकर चलता हूँ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार थानाध्यक्ष बलुआ, थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना धीना, 0उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव थाना बलुआ, उ0नि0 सुबाष कुमार गौतम चौकी प्रभारी मोहरगंज, हे0का0 बन्टी सिंह पुलिस लाइन जनपद चन्दौली, हे0का0 जलभरत यादव थाना बलुआ, हे0का0 दीपचन्द्र गिरी थाना बलुआ, का0 अनुराग सिंह थाना धीना, का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ, का0 कृष्ण कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ