Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास को जानना अत्यंत आवश्यक है: सतीश तिवारी

देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा, सर्वोदय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

कमालपुर,चंदौली। कस्बा स्थित सर्वोदय कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गणतंत्र दिवस के इस विशेष आयोजन में भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में अर्पिता दुबे ने “अमावस्या का मेला” काव्य गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं स्वाति रस्तोगी, शिवानी दुबे, आंचल शर्मा, सौरभ सिंह, यश कुमार, अर्पिता, आंचल शर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य एवं गायन से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत गीतों में –
राधा ओ राधा, तेरा रंग बल्ले-बल्ले, वीणा के बजइया, उड़ जा कबूतर, ठंडा कोका कोला, राधा कैसे न जले, बिल्लो रानी, लाल घाघरा, चुनरी चुनरी जैसे लोकप्रिय गीत शामिल रहे, जिन पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

संस्था के डायरेक्टर सतीश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास को जानना अत्यंत आवश्यक है। देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। आज़ादी में योगदान देने वाले वीर सपूतों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर ही हम सच्चे अर्थों में राष्ट्रहित को समझ सकते हैं।

इस अवसर पर नीरज अग्रहरि, सुनील मौर्य, मुकेश कुमार, दिवाकर पाण्डेय “राहुल”, संदीप सिंह, अखिलेश यादव, ज्योति तिवारी, स्वाति रस्तोगी, अर्पिता, शिवानी दुबे, मुस्कान बानो, स्नेहा पांडेय, प्रिया पांडेय, खुशी कुमारी, आंचल शर्मा, सौरभ सिंह, यश कुमार, गुलशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ